सेंगर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

सेंगर एक भारतीय उपजाति अथवा गोत्र समुदाय है जो राजपूत जाति के अंतर्गत आता है।[१] वर्तमान में इस समुदाय के लोग मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद और आसपास के क्षेत्रों में निवास करते हैं जहाँ इनके नाम पर सेंगर नदी है; दूसरा प्रमुख क्षेत्र उत्तर प्रदेश का बलिया जिला और इसके आसपास के जिले तथा सटे हुए बिहार के इलाके हैं जहाँ लखनेसर नामक स्थान इनका प्रमुख केंद्र था।[२] इटावा क्षेत्र में राजपूत आबादी बसाने का श्रेय सेंगर वंश के राजपूतों को दिया जाता है।[३] यहाँ विधूना तहसील में इनकी काफ़ी संख्या में आबादी है।[४] बलिया जनपद के अलावा आसपास के जिलों, मऊ आजमगढ़ इत्यादि में इनकी आबादी प्रमुख रूप से है।[५]

सेंगर नामोत्पत्ति के बारे में एक मत के अनुसार माना जाता है कि ये राम की बहन शांता और श्रृंग ऋषि के वंशज हैं, जिन्हें श्रृंगवंशीय राजपूत कहा जाता है।[६]

सन्दर्भ

साँचा:reflist