सितमगर (1985 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
सितमगर
चित्र:सितमगर.jpg
सितमगर का पोस्टर
निर्देशक राज एन॰ सिप्पी
निर्माता बिक्रम सिंह दहल
अभिनेता धर्मेन्द्र,
परवीन बॉबी,
ऋषि कपूर,
पूनम ढिल्लों
संगीतकार राहुल देव बर्मन
प्रदर्शन साँचा:nowrap 1985
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

सितमगर 1985 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। यह राज एन॰ सिप्पी द्वारा निर्देशित और इसमें धर्मेन्द्र, परवीन बॉबी, ऋषि कपूर और पूनम ढिल्लों मुख्य भूमिकाओं में हैं।

संक्षेप

अपनी किशोरावस्था में सोनू, श्री नाथ (श्रीराम लागू), उनकी पत्नी और सौतेली बेटी, निशा के घर में नौकर के रूप में काम करता है। एक दिन निशा के जन्मदिन की पोशाक को इस्त्री करते समय, सोनू गलती से उसे जला देता है। नाथ क्रोध में सोनू की पीठ पर गर्म इस्त्री रख देता है। इसके बाद सोनू को पुलिस गिरफ्तार कर ले जाती है। वर्षों बाद, सोनू बड़ा हो गया है और अब खुद को शंकर कहता है। वह पता लगाता रहता है कि अपराधियों को कब गिरफ्तार किया जा रहा है। वह उन्हें जेल पहुँचाने के समय भागने में मदद करता है। उन्हें वह खाना खिलाता है। फिर उन्हें थोड़े से इनाम के लिए पुलिस के हवाले कर देता है।

जब शंकर को पता चलता है कि कुंदन को मारने के लिए जय कुमार (ऋषि कपूर) को गिरफ्तार किया जा रहा है, तो वह उसको भगाने की व्यवस्था करता है। फिर बाद में उसे पकड़ने जाता है। इसके बाद शंकर को पता चलता है कि जय, निशा का प्रेमी है। निशा और उसके पिता दोनों से अपना बदला लेने के लिए वह एक तीर से दो निशाने लेने का फैसला करता है। उसे अब अपने अपमान और पीठ पर अपने जलने का निशान का बदला लेना है और निशा को उससे शादी करने के लिए मजबूर करना है। वर्ना वह जय को पुलिस को सौंप देगा जिससे उसे फांसी तक हो जायेगी। सोनू को शीला (परवीन बॉबी) से प्यार हो जाता है।

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी गीत मजरुह सुल्तानपुरी द्वारा लिखित; सारा संगीत राहुल देव बर्मन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."किसी गरीब के दिल से"शैलेन्द्र सिंह4:44
2."मौसम प्यार का"आशा भोंसले, किशोर कुमार5:42
3."तुम दिल वालों के आगे"किशोर कुमार, लता मंगेशकर7:04
4."प्यार जब ना दिया जिंदगी ने"किशोर कुमार5:50
5."चंद रोज़ और मेरी जान"किशोर कुमार4:33
6."मेरी तरह अल्लाह करे"आशा भोंसले, किशोर कुमार4:06
7."हम कितने नादान थे यारों"किशोर कुमार4:20

बाहरी कड़ियाँ