सिंगापुर में हिन्दी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

सिंगापुर में हिन्दी भाषा का काफी उपयोग किया जाता है। यहाँ कोई भी हिन्दी को विषय के रूप में भी चुन कर पढ़ाई कर सकता है। एक अनुमान के अनुसार सिंगापुर में पाँच हजार लोग हिन्दी भाषा का उपयोग करते हैं।[१]

पुरस्कार

हिन्दी प्रेरणा पुरस्कार

यहाँ हिन्दी भाषा में कई प्रकार के पुरस्कार भी दिये जाते हैं। इस पुरस्कार को हिन्दी प्रेरणा पुरस्कार कहते हैं। इस पुरस्कार को तीन आयु वर्ग में रखा जाता है। इसमें 8-12 वर्ष, 13-16 वर्ष और 16 वर्ष से अधिक आयु के लोग इन अलग अलग वर्ग अनुसार हिस्सा ले सकते हैं। इसी प्रतियोगिता में भारतीय मूल की सामिया खान ने हिन्दी में कहानी लिख कर पहला पुरस्कार जीता।[२][३] हिन्दी प्रेरणा पुरस्कार आयोजित करने वाले वैश्विक हिन्दी संगठन की संस्थापक ममता मंडल का कहना है कि यह प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिन्दी भाषा और संस्कृति से जोड़ना है।[४]

इस प्रतियोगिता का आयोजन सिंगापुर के राष्ट्रीय पुस्तकालय में 9 जनवरी 2016 को किया गया था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय उच्चायुक्त सिंगापुर आए थे। इस प्रतियोगिता में संजय कुमार ने तीन श्रेणियों में कविता, कहानी लेखन और सामान्य बोलचाल सभी में पहला स्थान प्राप्त किया।[५]

लोकप्रियता

सिंगापुर के शिक्षा मंत्री नेग एंग हेन का कहना है कि सिंगापुर में हिन्दी भाषा की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है। यहाँ के लोग अब बॉलीवुड के संगीत आदि को भी अच्छे से समझने लगे हैं। यहाँ कई गैर-हिन्दी भाषी भी अब हिन्दी सीखने में रुचि लेने लगे हैं। इसके बाद हेन ने कहा कि वे हिन्दी और उसके साथ साथ बंगाली, गुजराती, उर्दू भाषा का समर्थन करते हैं। हिन्दी सिखाने के 7 नए केन्द्र भी खोले गए हैं, जिससे सभी अपने घर के पास ही इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इस वर्ष चार नए विद्यालयों को इस कार्यक्रम में जोड़ा गया है। इसके साथ ही हिन्दी सिखाने वाले विद्यालयों की संख्या 53 हो गई है।[६]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ