मीरा सान्याल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
मीरा एच॰ सान्याल
चित्र:Meerasanyal1.jpg
जन्म साँचा:birth date and age
कोच्चि, भारत
मृत्यु साँचा:death date and age
मुंबई, भारत
मृत्यु का कारण हृदयाघात
आवास मुंबई, भारत

मीरा सान्याल (मीरा हीरानन्दानी, जन्म: 15 अक्टूबर 1961, मृत्यु:11 जनवरी, 2019) एक भारतीय इन्वेस्टमेंट बैंकर और राजनीतिज्ञ थीं। वे एबीएन एमरो बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहीं।[१] मीरा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2009 में दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वे लंबे समय से सामुदायिक विकास कार्यक्रमों और नीतिगत सुधारों से जुड़ी रहीं।[२]२०१४ में वे एक आम आदमी पार्टी से जुड़ीं तथा लोकसभा चुनाव लड़ा।[३]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

मीरा का जन्म कोच्चि में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कोनन स्कूल मुंबई, लोरेटो कॉन्वेन्ट, दिल्ली और किले कॉन्वेंट स्कूल, मुंबई से हुई तथा इनसीड, फ्रांस से उन्होने एमबीए की शिक्षा ग्रहण की। साथ ही वे हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से 2006 में उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम के लिए चयनित हुई। वे चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स से फ़ेलो और सिडेनहैम कॉलेज, मुंबई से वाणिज्य विषय के साथ स्नातक हैं।

व्यक्तिगत जीवन

मीरा सान्याल भारतीय नौसेना के इतिहास में वीरता पुरस्कार पाने वाले तथा कई प्रकाशनों के लेखक और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के एक सदस्य एडमिरल स्वर्गीय गुलाब मोहनलाल हीरानंदानी और बानो हीरानंदानी की बेटी है। उनका विवाह ए एम पी रिटेल सर्विसेज के निदेशक आशीष जे सान्याल से हुआ। वे डॉ माणिक हीरानन्दानी की बहन हैं।

पुरस्कार-सम्मान

  • फिलन्थ्रोपिस्ट ऑफ दि ईयर 2011 गैर सरकारी संगठनों के फिक्की परिसंघ के द्वारा।
  • वुमेन ऑफ सब्स्टांस अवार्ड 2010 रोटरी क्लब ऑफ इंडिया।
  • कर्मवीर पुरस्कार 2008
  • वुमेन बैंकर ऑफ दि ईयर 2006, भारतीय बिजनेस चैंबर द्वारा।[४]
  • ए आई ई एस ई सी हॉल ऑफ फेम पुरस्कार, ए आई ई एस ई सी अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस, पोलैंड.

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commons category

साँचा:navbox