इंदु जैन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
इंदु जैन
जन्म साँचा:birth date and age
फैजाबाद, उत्तर प्रदेश , भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी की चेयरपरसन और सी.ई.ओ.
कुल मूल्य साँचा:gain US$ 2.8 billion
धार्मिक मान्यता जैन
जीवनसाथी अशोक कुमार जैन
बच्चे समीर जैन, विनीत जैन
चित्र:The President, Shri Pranab Mukherjee presenting the Padma Bhushan Award to Smt. Indu Jain, at a Civil Investiture Ceremony, at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi on April 12, 2016.jpg
सन २०१६ में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी से पद्मभूषण ग्रहण करती हुईं श्रीमती इन्दु जैन

इंदु जैन (८ सितम्बर १९३६ - १३ मई, २०२१) भारत के बड़े मीडिया ग्रुप बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी की चेयरपर्सन और देश की दूसरी महिला अरबपति थीं।[१] वे 11,400 करोड़ रुपए (1.9 बिलियन अमेरिकन डॉलर) की मालकिन है।[२]

फोर्ब्स के मुताबिक, इंदु जैन की कुल संपत्ति 11,400 करोड़ रुपए है। भारत के अरबपतियों में उनका स्थान 29वां है। उनकी शादी स्वर्गीय अशोक कुमार जैन से हुई थी। उनके दो बेटे हैं- समीर और विनीत जैन। इंदु जैन एक अग्रवाल जैन हैं[३] और साहु जैन परिवार ताल्लुक रखती हैं। बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी देश के सबसे बड़े मीडिया ग्रुपों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1838 में हुई थी।[४][५]

बाद में यानी 1948 में रामकृष्ण डालमिया ने कंपनी बेनेट कोलमैन के हाथों बेच दी थी। इस ग्रुप के साथ कई ब्रांड नेम जुड़े हुए हैं। इंदु जैन धर्मार्थ के कार्यों से भी जुड़ी हुईं हैं और धार्मिक कॉलम भी लिखती हैं। महिलाओं के अधिकार को लेकर भी सक्रिय हैं।

भारतीय ज्ञानपीठ फाउंडेशन, जो साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले को ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजती है, उसकी चेयरपर्सन हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में यूनाइटेड नेशन में मिलिनियम वर्ल्ड पीस समिट में भाषण भी दिया था।

पुरस्कार एवं सम्मान

सन्दर्भ