मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 370

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 370

9M-MRO विमान
घटना सारांश
तिथि 8 मार्च 2014
स्थल अज्ञात[१]
यात्री 227
कर्मीदल 12
यान का प्रकार बोइंग 777-200ईआर
संचालक मलेशिया एयरलाइंस
पंजीकरण संख्या 9M-MRO
उड़ान उद्गम कुआ लालम्पुर अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, कुआ लालम्पुर, मलेशिया
गंतव्य बेइजिंग कैपिटल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, बीजिंग, चीन

मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 370 बोइंग 777- 200ER विमान द्वारा संचालित एक अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान है जो थाईलैंड की खाड़ी में 8 मार्च 2014 को लापता हो गई थी। विमान में 227 यात्रियों के साथ-साथ 12 चालक दल के सदस्य भी हैं।[२]

विमान ने 8 मार्च 2014 को 00:41 एमएसटी (यूटीसी +8) बजे कुआ लालम्पुर से उड़ान भरी व इसे उसी दिन 06:30 बजे चीन की राजधानी बीजिंग पहुँचना था। सुबांग वायु यातायात नियंत्रण केंद्र ने 02:40 रिपोर्ट दी की विमान का केंद्र से सम्पर्क टूट चूका है। 09:30 बजे वियतनाम आपातकाल बचाव केंद्र को लापता विमान से संकेत मिला जिसे आपात लोकेटर ट्रांसमीटर माना गया।[२]

विमान ने चीन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया था व यह वियतनाम के हवाई क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसका सम्पर्क चीन के नियंत्रण केंद्र से भी नहीं हो पाया था। विमान में चीन, मलेशिया, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया सहित 14 विभिन्न देशों के यात्री सवार थे।[२]

संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व उप-विदेश मंत्री स्ट्रोब टाल्बोट के अनुसार मलेशियाई एयरलाइंस की फ्लाइट 370 को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और इसके जरिये वह भारत के किसी शहर पर 9/11 जैसा हमला कर सकते हैं।[३]

यात्री और चालक दल

राष्ट्रीयता के अनुसार लापता लोग
राष्ट्रीयता यात्री चालक दल कुल
साँचा:flag/core 6 6
साँचा:flag/core 2 2
साँचा:flag/core 152 152
साँचा:flag/core 4 4
साँचा:flag/core[४] 1 1
साँचा:flag/core 5 5
साँचा:flag/core 7 7
साँचा:flag/core 2 2
साँचा:flag/core 38 12 50
साँचा:flag/core 1 1
साँचा:flag/core 2 2
साँचा:flag/core 1 1
साँचा:flag/core 1 1
साँचा:flag/core 2 2
साँचा:flag/core 3 3
कुल (15 देश) 227 12 239

मलेशिया एयरलाइन्स ने विमान में मौजूद लोगो की सूची जारी की जिसके अनुसार विमान में 227 यात्रियों के साथ-साथ 12 चालक दल के सदस्य भी हैं।[५]

चालक दल

चालक दल के सभी सदस्य मलेशिया के नागरिक हैं। विमान के कप्तान मलेशियाई नगर पेनांग के ज़हीर अहमद शाह हैं।[६]

यात्री

मिली जानकारी के अनुसार विमान पर जो 239 लोग सवार थे उनमें 153 लोग चीन से, 38 मलेशिया से, सात-सात इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया से, पांच भारत से और चार संयुक्त राज्य अमेरिका से हैं। जिनमें दो बच्चों और 12 चालक दल के सदस्य भी शामिल थे।[७] कुल 227 यात्रियों में करीब दो तिहाई यात्री चीन के नागरिक हैं जिसमे 19 कलकारों का समूह भी शामिल है जो कि कुआ लालंपुर से बीजिंग वापस लौट रहे थे।[८]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ