ममित ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(ममित जिला से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

स्क्रिप्ट त्रुटि: "about" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

ममित ज़िला
Mamit in Mizoram (India).svg

मिज़ोरम में ममित ज़िले की अवस्थिति
राज्य मिज़ोरम
साँचा:flag/core
मुख्यालय ममित
क्षेत्रफल साँचा:convert
जनसंख्या 86,364[१] (2011)
जनघनत्व साँचा:convert
साक्षरता 84.93
लिंगानुपात 927
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मिज़ोरम
विधानसभा सीटें 3
आधिकारिक जालस्थल

ममित ज़िला भारतीय राज्य मिज़ोरम के आठ ज़िलों में से एक ज़िला है, जिसकी सीमा भारत के त्रिपुराअसम राज्यों तथा बांग्लादेश से लगती है।

भूगोल

यह ज़िला उत्तर में असम के हैलाकाण्डी ज़िला, पश्चिम में त्रिपुरा के उत्तर त्रिपुरा ज़िला तथा बांग्लादेश, दक्षिण में लुंगलेई ज़िला तथा पूर्व में कोलासिब ज़िला तथा अइज़ोल ज़िला से घिरा हुआ है। इस ज़िले का क्षेत्रफल ३०२५.७५ वर्ग किमी है। इस ज़िले का मुख्यालय ममित कस्बा है।[२]

प्रखण्ड

इस ज़िले में चार ग्राम विकास खण्ड ममित, रिएक, पश्चिम फैलेंग तथा ज़ौलनुआम हैं। ज़िले में तीन विधानसभा क्षेत्र हछेक, दम्पा तथा ममित हैं।

जनसांख्यिकी

साँचा:bar box भारत की जनगणना २०११ के अनुसार ममित ज़िले की जनसंख्या ८६,३६४ है, जिसमे ४४,८२८ पुरुष व ४१,३५६ महिलाएँ हैं।[१] इस ज़िले की जनसंख्या अण्डोरा देश के लगभग बराबर है।[३] जनसंख्या के अनुसार भारत के कुल ६४० ज़िलों में इसका स्थान ६१८वाँ है।[२] ज़िले का जनसंख्या घनत्व साँचा:convert है। इस ज़िले की जनसंख्या वृद्धि दर २००१-११ के मध्य ३७.५६% दर्ज की गयी।[१] ममित ज़िले का लिंगानुपात दर ९२७ महिलाएँ प्रति १००० पुरुष है, जबकि साक्षरता दर ८४.९३% है।[१] १७.२५% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों तथा ८२.७५% जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में वास करती है।[१]

धर्म

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ८०.०१% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म बौद्ध १४.२७%, हिन्दू ३.४६%, मुस्लिम २.०६%, जैन ०.०४%, सिक्ख ०.०२% तथा अन्य ०.०२% हैं। ०.१२% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[१]

जीव जन्तु तथा वनस्पति

सन १९८५ में यहाँ दम्पा बाघ संरक्षित क्षेत्र की स्थापना हुई, जिसका क्षेत्रफल ५०० वर्ग किमी है।[४]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:coord