बसेड़ी कुण्डाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

बसेड़ी कुण्डाल (English: Baseri Kundal) छोटी सादड़ी उपखण्ड, प्रतापगढ़ ज़िला, राजस्थान, भारत में स्थित एक हिन्दू गाँव एवं बसेड़ी कुण्डाल ग्राम पंचायत का प्रशासनिक मुख्यालय है। गाँव में मुख्य रूप से कुमावत, ब्राह्मण एवं राजपूत तथा गौण रूप से मेघवाल एवं भील जातियों के लोग निवास करते है। यह छोटी सादड़ी उपखण्ड मुख्यालय से ७-९ किलोमीटर दूर है और प्रतापगढ़ ज़िला मुख्यालय से ५३ किलोमीटर दूर है। बसेड़ी कुण्डाल गाँव ५४६ की जनसंख्या के साथ, छोटी सादड़ी उपखण्ड का ७३वाँ सबसे अधिक आबादी वाला गाँव है। बसेड़ी कुण्डाल का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल ४ किमी२ (४०१.२५ हैक्टेयर) है और यह क्षेत्रफल की दृष्टि से उपखण्ड का ६९वाँ सबसे बड़ा गाँव है। गाँव का जनसंख्या घनत्व १३६ व्यक्ति प्रति किमी2 है। २००९ के आँकड़ों के अनुसार, बसेड़ी कुण्डाल गाँव की ग्राम पंचायत नाराणी थी, लेकिन २०२० से गांव की ग्राम पंचायत बसेड़ी कुण्डाल ही है। भारत की जनगणना २०११ के अनुसार, बसेड़ी कुण्डाल गाँव का क्षेत्र कोड अथवा गाँव कोड १०८३७५ है।

साँचा:if empty
बसेड़ी कुण्डाल, राजस्थान, भारत
गाँव
बसेड़ी कुण्डाल
साँचा:location map
देशसाँचा:flag/core
राज्यराजस्थान
सम्भाग / प्रभागउदयपुर सम्भाग
ज़िलाप्रतापगढ़ ज़िला
उपज़िला / उपखण्डछोटी सादड़ी
ग्राम पंचायतबसेड़ी कुण्डाल
लोक सभा / संसदीय निर्वाचन क्षेत्रचित्तौड़गढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
क्षेत्रसाँचा:infobox settlement/areadisp
 • थलसाँचा:infobox settlement/areadisp
जनसंख्या (भारत की जनगणना, २०११)
 • कुल५४६ (in English: ५४६)
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
समय मण्डलयू॰टी॰सी॰+५:३0 (भारतीय मानक समय)
डाक सूचक संख्या (PIN code)३१२६०४ (in English: 312604)
दूरभाष कोड०१४७३ (in English: 01473)

साँचा:template other


अवलोकन या परिदृश्य

कृषि

बसेड़ी कुण्डाल गाँव में मुख्य रूप से सोयाबीन, मक्का, मूंगफली, गेहूँ, लहुसन और सरसों आदि कृषि फसलों का उत्पादन किया जाता है। गर्मी में कृषि बिजली की आपृर्ति ६ घण्टे तक होती है और सर्दी में भी कृषि बिजली की आपूर्ति ६ घण्टे तक होती है। गाँव का कुल सिंचित क्षेत्र १६६.२५ हैक्टेयर है और १६६.२५ हैक्टेयर की सिंचाई का स्त्रौत कुएँ और ट्यूबवेल्स है।

पेय - पानी और स्वच्छता

बसेड़ी कुण्डाल गाँव में उपचारित एवं अनुपचारित नल के पानी का पुरे वर्षभर, गर्मी के मौसम में भी वितरण होता या उपलब्ध रहता है। इस गाँव में बिना ढके हए कुँए, हैंड पम्प और ट्यूबवेल/बोरवेल पेय - जल के प्रमुख स्त्रौत है।

बसेड़ी कुण्डाल गाँव में जल निकासी प्रणाली उपलब्ध है। इस गाँव में गली और सड़क का कचरा एकत्र करने की कोई व्यवस्था नहीं है। नाली के पानी को सीधे नालों और जल निकायों में छोड़ दिया जाता है।

जनसांख्यिकी, साक्षरता एवं कार्य

भारत की जनगणना २०११

  • कुल भवनों की संख्या: १११
  • कुल जनसंख्या: पुरुष २८४ + महिला २६२ = कुल ५४६
  • बच्चे (०-६): पुरुष ३६ + महिला ४० = कुल ७६
  • अनुसूचित जाति जनसंख्या: पुरुष २१ + महिला २१ = कुल ४२
  • अनुसूचित जनजाति जनसंख्या: पुरुष ३ + महिला ३ = कुल ६
  • साक्षरता %: पुरुष ९६.७७% + महिला ६७.१२% = कुल साक्षरता ८२.७७%
  • श्रमिक (कार्यशील) जनसंख्या: पुरुष १८८ + महिला १६२ = कुल ३५०
  • मुख्य श्रमिक (कार्यशील) जनसंख्या: ५०
  • गौण श्रमिक (कार्यशील) जनसंख्या: पुरुष १४३ + महिला १५७ = कुल ३००

संयोजकता, परिवहन एवं संचार

  • संयोजकता और परिवहन

सामुदायिक बस सेवा ६ से ८ किलोमीटर की दुरी पर और निजी बस सेवा २ से ८ किलोमीटर की दुरी उपलब्ध है । रेलवे सेवा १७.५ किलोमीटर दुरी पर नीमच नगर में उपलब्ध है । वायुयान सेवा ११८ किलोमीटर की दुरी पर उदयपुर में उपलब्ध है।

निकटम राज्य राजमार्ग राजस्थान राज्य राजमार्ग १५ (मंगलवाड़-नीमच सीमा मार्ग) है, जो दो किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में है और राष्ट्रीय राजमार्ग ११३ (निम्बाहेड़ा-घाटोल मार्ग) है, जो ६-७ किलोमीटर की दुरी पर पश्चिम दिशा में है।

  • संचार

अधिकतर परिवारों में मोबाईल कवरेज उपलब्ध है। निकटम इन्टरनेट केन्द्र ५-१० किमी की दूरी पर स्थित है। निकटम निजी कूरियर सुविधा ८-१० किमी दूर है।

राजनीति

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी, जो कि राष्ट्रीय स्तर के भी है; क्षेत्र के सबसे बड़े राजनैतिक दल है।

निकटम स्थान एवं केन्द्र

निकटम विद्यालय

  • राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बसेड़ी कुण्डाल, छोटी सादड़ी -० किमी
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाराणी, छोटी सादड़ी - ५ किमी
  • श्री उदय पब्लिक स्कूल, धामनिया रोड़, नीमच मार्ग (राजस्थान राजमार्ग ११५), छोटी सादड़ी - ८ किमी
  • गुलाब चन्द्र मेवाड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी सादड़ी - ७ किमी
  • हरीश आंजना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी सादड़ी - ७ किमी
  • श्री औंकार उच्च माध्यमिक विद्यालय,छोटी सादड़ी - ८ किमी
  • विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी सादड़ी - ७ किमी
  • नवोदय विद्यालय, छोटी सादड़ी - १८ किमी (लगभग)
  • महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, प्रतापगढ़ - ५५ किमी (लगभग)
  • पटवा अकादमी फ़ॉर एजुकेशन, हवाई पट्टी, नीमच - १२ से २० किमी (लगभग)
  • स्प्रिंग वुड्स सीनियर सैकेंरी स्कूल, नीमच - १२ से २० किमी (लगभग)

निकटम महाविद्यालय

  • राजकीय महाविद्यालय, छोटी सादड़ी - १० किमी
  • हरीश आँजना महाविद्यालय, छोटी सादड़ी - ९ किमी
  • मॉडर्न साँवलिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सेमरड़ा, छोटी सादड़ी - १३ किमी

निकटम चिकित्सालय

  • जय चन्द्र मोहिल राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय, छोटी सादड़ी - ९ किमी
  • राजमाता विजया राजे सिन्धिया चिकित्सालय, नीमच - १८ किमी
  • स्वामी विवेकानन्द राजकीय उपज़िला चिकित्सालय, निम्बाहेड़ा - ३४ किमी

निकटम विमान पत्तन

निकटम रेलवे स्टेशन

निकटम समुद्री पत्तन (बन्दरगाह)

निकटम नगर, उपखण्ड एवं तालुका

निकटम ज़िला मुख्यालय

निकटम पर्यटन स्थल


सन्दर्भ