फ़ारयाब प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
अफ़्ग़ानिस्तान का फ़ारयाब प्रांत (लाल रंग में)

फ़ारयाब (फ़ारसी: فاریاب‎, अंग्रेजी: Faryab) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तरी भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल २०,२९३ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ८.५ लाख अनुमानित की गई थी।[१] इस प्रान्त की राजधानी मेयमना (میمنه‎) शहर है। फ़ारयाब में बसने वाले ५३% लोग उज़बेक नस्ल के, २७% ताजिक (यानि फ़ारसी-भाषी) और १३% पश्तून हैं। इस प्रान्त कि उत्तरी सीमा तुर्कमेनिस्तान से लगती है।

नाम

फ़ारसी में 'फ़ारयाब' शब्द का अर्थ 'सींची गई धरती' होता है। ध्यान रहे कि काज़ाख़स्तान में भी सिर दरिया के किनारे एक फ़ारयाब नामक शाहर है जो इस फ़ारयाब से बिलकुल अलग है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011