नीमरूज़ प्रान्त
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2015) साँचा:find sources mainspace |
नीमरूज़ (पश्तो: نیمروز, अंग्रेजी: Nimruz) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पश्चिम में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४१,००५ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००२ में लगभग १.५ लाख अनुमानित की गई थी।[१] इस प्रान्त की राजधानी ज़रंज (زرنج) शहर है। इस प्रान्त की सरहदें ईरान और पाकिस्तान से लगती हैं। नीमरूज़ प्रान्त अफ़्ग़ानिस्तान की सब से कम घनी आबादी वाला सूबा है और इसका एक बड़ा भूभाग सीस्तान द्रोणी और दश्त-ए-मारगो के भयंकर रेगिस्तान में आता है।
नाम की उत्पत्ति
'नीम' का अर्थ 'आधा' होता है, जैसा की हिन्दी कहावत 'नीम हकीम, ख़तरा-ए-जान' ('आधा हकीम से इलाज करवाना जान का ख़तरा मोल लेना है') में मिलता है। 'रूज़' हिन्दी में मिलने वाले 'रोज़' (दिन) शब्द का परिवर्तित रूप है। नीमरूज़ का मतलब है 'आधा दिन'।
लोग
नीमरूज़ के ६०% निवासी बलोच लोग हैं। इनसे कुछ कम मात्रा में पश्तून लोग भी इस प्रान्त में रहते हैं। कुछ ताजिक (फ़ारसी-भाषी) लोग और उज़बेक लोग भी यहाँ बसते हैं। यहाँ के ८३% गाँव बलोच भाषा बोलते हैं।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011