फ़रग़ना प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
उज़बेकिस्तान के नक़्शे में फ़रग़ना प्रान्त (लाल रंग में)

फ़रग़ना प्रान्त (उज़बेक: Фарғона вилояти, फ़रग़ोना विलोयती; अंग्रेज़ी: Fergana Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर पूर्वी भाग की फ़रग़ना घाटी में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ६,८०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी २५,९७,००० थी। इसकी राजधानी फ़रग़ना शहर है और इस राज्य में ऐतिहासिक ख़ोक़न्द शहर भी स्थित है।[१]

नाम का उच्चारण

'फ़रग़ना' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. The Republic of Uzbekistan: encyclopedic reference, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007