नीमच ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
नीमच जिला
मानचित्र जिसमें नीमच जिला हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : नीमच
क्षेत्रफल : 3,875 किमी²
जनसंख्या(2011):
 • घनत्व :
8,25,958
 210/किमी²
उपविभागों के नाम: तहसील
उपविभागों की संख्या: 5
मुख्य भाषा(एँ): हिन्दी


नीमच जिला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है। इसका मुख्यालय नीमच है।[१][२]

विवरण

नीमच को 31 मई 1998 में मध्य प्रदेश का स्वतंत्र जिला घोषित किया गया था। प्रारंभ में यह मंदसौर जिले का हिस्सा था। ब्रिटिश शासन के दौरान यहां एक छावनी स्थापित की गई थी। आजादी के बाद छावनी को भारत की पैरा मिल्रिटी सेना की छावनी में परिवर्तित कर दिया गया। वर्तमान में यह सीआरपीएफ अर्थात क्रेन्दीय रिजर्व पुलिस बल के नाम से जाना जाता है। नीमच को सीआरपीएफ की जन्मस्थली माना जाता है। यह जिला सुखानंद महादेव, ऑक्‍टरलोनी इमारत, नीलकंठ महादेव, आंतरी माता मंदिर और भादवा माता मंदिर आदि के लिए विख्यात है। मंदसौर के समान यहां भी बड़े पैमाने पर अफीम का उत्पादन होता है।

ज़िले के प्रसिद्ध मंदिरों में नाकोडा भैरव नाम, पार्श्वनाथ मन्दिर, कुकडेशवर, महामाया भादवामता मंदिर, किलेशवर महादेव, सुखानन्द महादेव जावद और केदारेश्वर महादेव रामपुरा हैं। ज़िले में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की एक विशाल छावनी है और यह उस बल का जन्मस्थल भी है। जिले में एक शासकीय अफीम एवं शा‍रोद कारखाना है जो एशिया का सबसे विशाल अफीम कारखाना भी है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  2. "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293