गुरेज़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
गुरेज़ / गोराई
Gurais / گورأى

साँचा:location map

सूचना
प्रांतदेश: बांडीपूर ज़िला, जम्मू व कश्मीर
भारत
जनसंख्या (२००१): ३०,१४४
मुख्य भाषा(एँ): शीना
निर्देशांक: स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

गुरेज़ या गुरेइस, जिसे स्थानीय शीना भाषा में गोराई कहते हैं, भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के बांडीपूर ज़िले में स्थित एक शहर है। लगभग ८,००० फ़ुट की ऊँचाई पर बसा यह शहर बर्फ़-ढकी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह उत्तरी कश्मीर का भाग है और यहाँ बसने वाले लोग कश्मीरी भाषा बोलने की बजाय शीना भाषा बोलते हैं जो कश्मीरी की तरह एक अन्य दार्दी भाषा है।[१] यहाँ बसने वाले नियंत्रण रेखा के पार गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र के अस्तोर ज़िले में बसने वाले लोगों से मिलते-जुलते हैं।[२] सर्दियों में यहाँ भारी बर्फ़बारी होने से यातायात काफ़ी हद तक ठप्प रहता है। श्रीनगर को गिलगित से जोड़ने वाला ऐतिहसिक मार्ग यहीं से निकलकर उत्तर में बुरज़िल दर्रे से होता हुआ जाता है।

इतिहास में उल्लेख

कुछ इतिहासकार मानते हैं कि शायद गुरेज़ वही बस्ती है जिसका ज़िक्र प्रसिद्ध कश्मीरी इतिहासकार कल्हण ने अपनी राजतरंगिणी में 'दरतपुर' यानि 'दर्द (जाति के) लोगों का शहर' के नाम से किया था। गुरेज़ पहाड़ों से घिरा हुआ है इसलिये सम्भव है कि इसी को 'गिरिगुप्त' कहा गया हो।[३]

गुरेज़ के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. Encyclopaedia of Indian Literature: sasay to zorgot स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, Mohan Lal, pp. 4386, Sahitya Akademi, 1992, ISBN 9788126012213, ... The Shina languages of the Dard group are spoken in Gilgit, Gurez, Chilas, Kargil, Dras, Swat Kohistan and the Indus valley ...
  2. साँचा:cite web
  3. Kalhana's Rajatarangini: A Chronicle of the Kings of Kashmir स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, Kalhana, pp. 339, Elibron.com, 2001, ISBN 9781402173486, ... After passing the winter in the town of the Darads (Daratpura), he (Vijayamalla) precipitately started on an expedition in the month of Caitra ... perhaps, meant the modern Gurez ... The epithet girigupta, 'hidden in the mountains,' would well apply to that place ...