गंगनम स्टाइल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
"गंगनम स्टाइल"
चित्र:Gangnam Style Official Cover.png
साइ द्वारा एकल संगीत
साइ ६ (सिक्स रूल्स), भाग १ एल्बम से
रिलीज़ July 15, 2012 (2012-07-15)
फ़ॉर्मैट सीडी एकल, डिजिटल डाउनलोड
प्रकार के-पॉप[१][२]
अवधि Error: 'h' and 'm' values must be integers.
लेबल वाईजी, युनिवर्सल रिपब्लिक रिकॉर्ड्स, स्कूल बॉय
गीत लेखक पार्क जऍ-साँग, यू गुन ह्यंग[३]
निर्माता पार्क जऍ साँग, यू गुन ह्यंग[४]
PSY कालक्रम

"कोरिया"
(2012)
"गंगनम स्टाइल"
(2012)
साइ ६ (सिक्स रूल्स), भाग १]] डिस्क आर्टवर्क
साइ ६ (सिक्स रूल्स), भाग १ डिस्क आर्टवर्क]]
संगीत का नमूना
संगीत वीडियो
" गंगनम स्टाइल " यू ट्यूब पर
गंगनम स्टाइल
हांगुल साँचा:lang
हंजा साँचा:lang
संशोधित रोमनीकरण साँचा:transl
देवनागरीकरण साँचा:transl

"गंगनम स्टाइल" (साँचा:lang-ko, IPA: [kaŋnam sɯtʰail]) दक्षिण कोरियाई संगीतज्ञ साइ का एक के-पॉप एकल गाना है। यह गाना जुलाई 2012 में उनके छठे स्टूडियो एल्बम साइ ६ (सिक्स रूल्स), भाग १ के अन्तर्गत्त विमोचित हुआ था और दक्षिण कोरिया के गाओन चार्ट पर प्रथम स्थान पर अंकित हुआ। दिनांक 21 दिसम्बर 2012 को, "गंगनम स्टाइल" यू ट्यूब वीडियो पर एक करोड़ अवलोकन को पार करने वाला प्रथम वीडियो बना।[५] As of April 1, 2013 तक के आंकड़ों के अनुसार, इस संगीत वीडियो को 1.486 करोड़ बार यू ट्यूब पर देखा गया है और यह इस जालस्थल का सर्वाधिक अवलोकित वीडियो बना है। इसने जस्टिन बीबर के एकल "बेबी" को मात दी।[६]

शब्दावली "गंगनम स्टाइल" कोरियाई भाषा का नवीन गढ़ित शब्द है, जिसका अर्थ दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के गंगनम जिले की जीवन-शैली से है। यह गाना एवं इसका संगीत वीडियो अगस्त 2012 में अति प्रचलित हुआ एवं तब से विश्व भर में काफ़ी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। "गंगनम स्टाइल" को मिले-जुले से लेकर सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई हैं। इसका प्रमुख कारण है इसकी आकर्षक धुन तथा संगीत वीडियो में साइ के मनोरंजक नृत्य तालों एवं विश्व के विभिन्न स्थानों पर जीवंत प्रदर्शनों में की गयी नृत्य चालों के कारण हुआ है। सितंबर 2012 में, "गंगनम स्टाइल" को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली वीडियो के रूप में अंकित किया गया।[७] कालांतर में इसे एमटीवी यूरोप संगीत एवार्ड्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ वीडियो भी घोषित्य किया गया।|[८] यह वीडियो विश्व भर के समूहों, संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा कई पैरोडीज़ लिखने तथा पैरिस, रोम एवं मिलान में समूह नृत्यों की प्रेरणा भी बना, जिनमें दस हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। 2012 की नव वर्ष पूर्व संध्या को दस लाख लोगों ने न्यू यॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में साइ एवं रैप-गायक एमसी हैमर द्वारा किये गये प्रदर्शन को देखा;[९] यही प्रदर्शन बर्लिन के ब्रैण्डनबर्ग गेट पर भी हुआ था।[१०]

विमोचन इतिहास

देश दिनांक फ़ॉर्मैट लेबल
दक्षिण कोरिया[११] 15 जुलाई 2012 डिजिटल डाउनलोड वाइजी एन्टर्टेनमेण्ट
अर्जेण्टीना[१२] 4 सितंबर 2012 स्कूलबॉय/युनिवर्सल रिपब्लिक रिकॉर्ड्स
ऑस्ट्रेलिया[१३]
ऑस्ट्रिया[१४]
ब्राज़ील[१५]
चेक गणराज्य[१६]
डेनमार्क[१७]
संयुक्त राजशाही[१८]
संयुक्त राज्य[१९] 6 सितंबर 2012
कनाडा[२०]
मेक्सिको[२१]
जर्मनी[२२] 15 अक्टूबर 2012 सीडी एकल संगीत (एन्हान्स्ड)
संयुक्त राज्य[२३] 19 नवम्बर 2012 डिजिटल रीमिक्स संगीत युनिवर्सल रिपब्लिक रिकॉर्ड्स

फ़ॉर्मैट्स एवं ट्रैक लिस्टिंग्स

गंगनम स्टाइल को बॉलीवुड में देसी हिन्दी शैली के रूप निर्माता वासु भगनानी ने अपने बेटे जैकी भगनानी द्वारा अपनी हिन्दी फ़िल्म रंगरेज़ में दिखाया है।[२४][२५]

डिजिटल डाउनलोड
क्र॰शीर्षकसंस्करणअवधि
1."गंगनम स्टाइल"एल्बम संस्करण3:39

साँचा:tracklist

साँचा:tracklist

साँचा:tracklist

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commons category