खटीमा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
खटीमा
—  नगर/कस्बा  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश साँचा:flag
राज्य उत्तराखण्ड
ज़िला ऊधमसिंह नगर
जनसंख्या १४,३७८ (साँचा:as of)
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)

साँचा:m to ft

साँचा:coord

खटीमा भारत के उत्तराखण्ड राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित एक नगर निगम बोर्ड है। खटीमा नगर पंचायत को वर्ष 1988 में उच्चीकृत कर नगर पालिका का दर्जा दिया गया था।[१]

भूगोल

खटीमा लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found। के अंक्षांशो पर स्थित है।[२] इसकी समुद्रतल से ऊँचाई १९९ मीटर है। खटीमा तराई के पूर्वी भाग का अन्तिम नगर है। खटीमा तहसील के पूर्व में नेपाल की सीमा और दक्षिण में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की सीमा है। पीलीभीत से खटीमा होकर ही टनकपुर के लिए रेल जाती है।

मौसम

यहाँ का मौसम बरेली जैसा है। गर्मियों में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ जाता है और कोहरे युक्त सर्दियों में पारा ७ डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। वर्ष १९८४ से ही खटीमा चतुर्थ श्रेणी की नगरपालिका परिषद है। नगरपालिका परिषद खटीमा का क्षेत्रफल ३.२ वर्ग कि॰मी॰ है।

जनसांख्यिकी

२००१ की जनगणना के अनुसार, खटीमा की जनसंख्या १,२०,४८७ है। पुरुष ५४% और महिलाएँ ४६% हैं। खटीमा की औसत साक्षरता दर ६६% है जो राष्ट्रीय औसत ५९.५% से अधिक है। पुरुष साक्षरता ७३% और महिला साक्षरता ५८% है। खटीमा में, १६% जनसंख्या ६ वर्ष से कम की है।

यहाँ पर कुमाऊँनी लोग बड़ी संख्या में बसे हुए हैं जो पिथौरागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र से यहाँ आकर बसे हैं। यहाँ पर सिखों और मुसलमानों की भी बहुत बड़ी संख्या है। मुख्य भाषाएँ हैं हिन्दी और कुमाऊँनी (पहाड़ी)। भूस्कावामित्व का मुद्दा अहम है क्योंकि पर्वतीय व थारू जनजाति के मध्य हुई जमीन की खरीद-फरोख्त अब तीन पीढ़ी आगे बढ़ चुकी है और अभी भी अभिलेखों में भूस्वामी मूल व्यक्ति ही हैं।

परिवहन

यह कस्बा भारत-नेपाल सीमा के निकट है। यह क्षेत्र के अन्य भागों से अच्छे से सड़क और रेलमार्गों से जुड़ा है। यह दिल्ली से आठ घण्टे, नैनीताल से चार घण्टे एवं हल्द्वानी से 3 घंटे की दूरी पर स्थित है। निकटतम हवाईअड्डा पंतनगर है। यह कस्बा अनेक महानगरों से रेल द्वारा जुड़ा हुआ है। यह नगर से पर्यटकों के लिए घूमने के अनेक स्थानों में चुका रिसोर्ट, नानकमत्ता साहिब, पूर्णागिरि मंदिर और अंतर्राष्ट्रीय नेपाल सीमा से सटा हुआ है। नगर से देहरादून, हरिद्वार ,दिल्ली की टूरिस्ट बसों का संचालन भी होता है। मुख्यतः ब्लू वर्ल्ड ट्रेवेल्स विश्वसनीय कंपनी है।

अर्थव्यस्था

यहाँ लोहियाहेड में शारदा नदी पर एक पनबिजली पावरहाउस है, जिसकी क्षमता ४१.४ मे॰वॉ॰ है और कुछ अन्य उद्योग जैसे पॉलीप्लेक्स, एस्टर इण्डस्ट्रीस लिमिटेड और खटीमा फ़ाइबर्स आदि हैं।

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।