किरात

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

साँचा:other uses

किरात
किरात किरांती
विशेष निवासक्षेत्र
साँचा:flag
साँचा:flag/core
भाषाएँ
किराँत भाषा
धर्म
किरात मुन्धुम , जीवात्मा , हिन्दु , ईसाई

साँचा:template otherसाँचा:main other

बिरुपाक्ष किरात देवता पशुपतिनाथ मन्दिर (नेपाल)

किरात लोग, जिन्हें किरात या किरांती के रूप में भी जाना जाता है, एक तिब्बती-बर्मी जातीय समूह हैं, जो नेपाल के मूल निवासी हैं। किरात लोग बिशेष रुप से नेपाल के पूर्वी हिमालयी क्षेत्र ओर भारत का सिक्किम राज्य और पश्चिम बंगाल के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में रहते है ।साँचा:citation needed

किरात, प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में हिमालय के कुछ क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत में बसने वाली कुछ जातियों का नाम था। किरात एक प्रजाति है जो कि सिंधु घाटी सभ्यता के समय से रह रहे है [१]यजुर्वेद (शुक्ल ३०.१६; कृष ३.४, १२, १) में और अथर्ववेद (१०.४,१४) में इनका सबसे प्राचीन उल्लेख मिलता है। संभव है कि यह मंगोल या मंगोल-प्रभावित जन-समुदायों के लिए प्राचीन शब्द रहा हो।[२][३]

नाम का स्रोत

यह ठीक से ज्ञात नहीं है कि "किरात" नाम कहा से उत्पन्न हुआ। संभव है कि यह दो अंशों को जोड़कर बना हो - किर (यानि 'सिंह') और ति (यानि 'लोग'), अर्थात 'सिंह की प्रवृत्ति वाले लोग'।[४] यह भी संभव है कि यह पूर्वी नेपाल की "किरांती" नामक तिब्बती जाती के नाम का एक और रूप हो।

वर्णन

प्राचीन ग्रंथों में इन्हें "सुनहरे" या "पीले" रंग का बुलाया गया है। इनका ज़िक्र अक्सर निषाद और पुलिंद जातियों के साथ किया जाता था, लेकिन निषादों का रंग सांवला या काला बताया गया है , वैसे निषाद , पुलिंद , शबर , किरात यह सभी भील प्रजाति से संबंधित है । "योग वशिष्ठ" ग्रन्थ में श्री रामचंद्र जंगल में किरातों द्वारा फैलाए गए जाल के बारे में बात कहते हैं, जिस से यह संकेत मिलता है कि प्राचीन युग में शायद किरातों को एक शिकार करने वाले समुदाय के रूप में देखा जाता हो।

ऐतिहासिक सूत्रों से कुछ सबूत मिलते हैं कि किरात शिव के उपासक थे।[५] महाभारत में वर्णन है कि शिवजी की किरातों के कुल-देवता होने की स्थित को देखते हुए अर्जुन ने कुछ समय के लिए किरात वेशभूषा और नाम अपना लिए थे ताकि वह शिवजी से तीरंदाज़ी और एनी युद्ध-कलाएँ सीख सके।[६]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist लुआ त्रुटि Module:Navbar में पंक्ति 58 पर: Invalid title साँचा:if empty

  1. {{ https://shodhganga.inflibnet.ac.in/jspui/bitstream/10603/236225/4/lesson%25202.pdf&ved=2ahUKEwiHuNfQvcbqAhUL6XMBHRhUBDoQFjABegQIAxAB&usg=AOvVaw3nGQd7fwCUomubFgbdkXMh%7D%7D }}
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।