एडेनिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

साँचा:chembox ऐडेनिन एक प्यूरीन है, जिसकी जैवरासायनिकी के क्षेत्र में विविध भूमिकाएं हैं, जिसमें कोशिकीय श्वसन भी शामिल है। यह ऊर्जा-प्रचुर ऐडेनोसिन ट्राई फॉस्फेट (ए.टी.पी) एवं कोफैक्टर: निकोटिन-एमाइड ऐडेनिन डाई-न्यूक्लियोटाइड (एन.ए.डी) तथा फ्लेविन ऐडेनिन डाई-न्यूक्लियोटाइड (एफ.ए.डी) तथा प्रोटीन संश्लेषण में डी एन ए के घटक के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता है।[१] ऐडेनिन का आकार थाएमिन या यूरेसिल के संपूरक है।

संरचना

यह अनेक टॉटोमर बनाता है, वे मिश्रण, जो कि अनेकों बार अदला बदल किए जा सकते हैं, व प्रायः इसके तुलनीय या समकक्ष माने जाते हैं।

जैवसंश्लेषण

प्यूरीन उपापचय में ऐडिनिन एवं गुवानिन का निर्माण भी होता है। ऐडेनिन एवं गुवानिन, दोनों ही न्यूक्लियोटाइड आयनिसिन मोनोफॉस्फेट (आई.एम.पी) से व्युत्पन्न होते हैं, जिसका संश्लेषण पहले ही अस्तित्व में रहे राइबोज़ पर एक जटिल प्रक्रिया द्वारा होता है। इसमें अमीनो अम्ल ग्लाइसिन, ग्लूटामाइन, ऐस्पार्टिक अम्ल तथा सह-किण्वक टैट्रा-हाइड्रो-फोलेट से स्थानांतरित हुए फॉर्मेट आयन के परमाणु प्रयोग होते हैं।

प्रकार्य

ऐडेनिन, दो प्यूरीन न्यूक्लियोबेस में से एक है (दूसरा गुवानिन है), जो न्यूक्लिक अम्ल में से न्यूक्लियोटाइड निर्माण में प्रयोग होते हैं। डी.एन.ए में ऐडेनिन थायमिन से दो हाइड्रोजन बंधओं द्वारा जुड़ा रहता है। इससे न्यूक्लिक अम्ल की संरचना स्थिर रह पाती है। आर एन ए में, जो साइटोप्लाज़्म में प्रोटीन संश्लेषण हेतु प्रयोग होता है; ऐडेनिन यूरेसिल से जुड़ा रहता है।

ऐडेनिन ऐडेनोसिन बनाता है, जो एक न्यूक्लियोसाइड है, जब वह राइबोज़ से जुड़ता है। और डिऑक्सीऐडेनोसिन बनाता है, जब यह डीऑक्सीराइबोज़ से जुड़ता है। यह ऐडेनोसिन ट्राईफॉस्फेट (ए.टी.पी), एक न्यूक्लियोटाइड, बनाता है, जब तीन फॉस्फेट समूह ऐडेनोसिन से जुड़ते हैं। ऐडेनोसिन ट्राईफॉस्फेट कोशिकीय उपापचय में प्रयोग होता है, जहां यह एक रासायनिक ऊर्जा के रासायनिक अभिक्रियाओं में स्थानांतरण के लिए प्रयोग होता है।

इतिहास

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. जैनेटिक होम रेफरेंस से ऐडेनिन की परिभाषा स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। - राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान