इज़्ज़तदार
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
इज़्ज़तदार | |
---|---|
चित्र:इज़्ज़तदार.jpg इज़्ज़तदार का पोस्टर | |
निर्देशक | के. बापय्या |
निर्माता | सुधाकर बोकाडे |
लेखक | शफ़ीक अंसारी |
अभिनेता |
दिलीप कुमार, माधुरी दीक्षित, गोविन्दा, अनुपम खेर, रघुवरन |
संगीतकार | लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल |
प्रदर्शन साँचा:nowrap | 16 मार्च, 1990 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
इज़्ज़तदार 1990 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें दिलीप कुमार, गोविन्दा, माधुरी दीक्षित और रघुवरन मुख्य भूमिकाओं में है।
संक्षेप
ब्रह्म दत्त (दिलीप कुमार) को उसके दामाद इंद्रजीत (रघुवरन) के किए कत्ल के इल्जाम में जेल हो जाती है। मोहिनी (माधुरी दीक्षित) को तंग करते समय ब्रह्म दत्त की बेटी की हत्या भी रघुवरन कर देता है। ब्रह्म दत्त अपनी बेटी की हत्या और जेल में कटे अपने दिनों का बदला लेने की सोचता है। बचपन में विजय (गोविन्दा) को कुब्बा (तेज सप्रू) गोली मार देता है। उसके बाद से वो अंडरवर्ड से जुड़ जाता है। मोहिनी से प्यार होने के बाद वो अपना रास्ता बदल देता है और ब्रह्म दत्त के साथ उसके बदला लेने के लक्ष्य में शामिल हो जाता है।
मुख्य कलाकार
- दिलीप कुमार - ब्रह्म दत्त
- गोविन्दा - विजय
- माधुरी दीक्षित - मोहिनी
- रघुवरन - इंद्रजीत सबरवाल
- अनुपम खेर - जेलर
- शक्ति कपूर - शंकर
- भारती - सुजाता
- असरानी - काँस्टेबल
- तेज सप्रू - कुब्बा
- विकास आनन्द - डॉक्टर
- दिलीप धवन - टोनी
- शफ़ी ईनामदार - प्रेम चाँद
संगीत
संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का है और बोल आनंद बख्शी के हैं।
- "एक रसगुल्ला कहीं फट गया" - अमित कुमार, अलका याज्ञनिक
- "याद रखियों ये चार अक्षर प्यार के" - मोहम्मद अज़ीज़, अलका याज्ञनिक
- "तुमको देखकर झूम गया, मैं तुमपे लट्टू हो गया" - अलका याज्ञनिक, अमित कुमार
- "दुल्हन बनी मेरी बिटिया रानी" - मोहम्मद अज़ीज़, सुदेश भोंसले
- "किस किस को मैं किस करूँ" - अमित कुमार, अलका याज्ञनिक