अहमद पटेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
अहमद पटेल
चित्र:Shri Ahmed Patel.jpg
अहमद पटेल 2017 में

पद बहाल
19 अगस्त 1993 – 25 नवम्बर 2020
चुनाव-क्षेत्र गुजरात

पद बहाल
1977–1989
उत्तरा धिकारी चंदु भाई देशमुख
चुनाव-क्षेत्र भरूच

जन्म साँचा:br separated entries
मृत्यु साँचा:br separated entries
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी मेमूना पटेल
बच्चे 2
शैक्षिक सम्बद्धता वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय
धर्म मुस्लिम
साँचा:center

अहमदभाई मुहम्मदभाई पटेल साँचा:small: अहमद पटेल भारत के राजनेता तथा राज्य सभालोकसभा के पूर्व सदस्य एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे।[१]

निजी जीवन

अहमद पटेल की शादी 1976 में मेमूना अहमद से हुई। इन दोनों के दो संतानों में एक बेटा और एक बेटी है। ये मीडिया के सामने बहुत ही कम बार ही आते हैं। इन्हें गांधी-नेहरू परिवार के काफी करीब का माना जाता था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel Passes Away) का देहांत 25 नवम्बर 2020, बुधवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हो गया।[२] अहमद पटेल को तकरीबन एक महीने पहले कोरोना हुआ था। इसके बाद उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। इस दौरान अहमद पटेल के कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था।

राजनीतिक जीवन

पटेल ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत नगरपालिका के चुनाव से की थी, जिसके बाद आगे पंचायत के सभापति भी बन गए। बाद में इन्होंने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया और उसके बाद राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए। इन्दिरा गांधी के आपातकाल के बाद 1977 में आम चुनाव हुए थे, जिसमें इन्दिरा गांधी की हार हुई थी। इसी चुनाव में इनकी जीत हुई और पहली बार पहली बार लोकसभा में आए थे।[३][४] ये तीन बार लोकसभा सभा सांसद(1977, 1980,1984)और पांच बार राज्यसभा सांसद(1993,1999, 2005, 2011, 2017 वर्तमान) रहे हैं।

मृत्यु

अहमद पटेल 1 अक्टूबर 2020 को कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें 15 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। कोविड-19 के कारण 25 नवंबर 2020 को अहमद पटेल की 71 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।[५][६]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. Congress likely to field ex-MLA Rasheedaben from Bharuch – Express India साँचा:webarchive
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।