अकसूम राज्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
साँचा:ns0
अकसूम राज्य
Mangiśta Aksum

अनुमानित १००-९६० ईसवी का काल
 

 

 

राजधानी अकसूम
भाषाएँ गिइज़
शासन पूर्ण बादशाहीसाँचा:ns0
नेगूस
 -  लगभग १०० ज़ोसकालेस (प्रथम)
 -  लगभग ९४० दिल नाओद (अंतिम)
ऐतिहासिक युग लौह युग
 -  स्थापित लगभग १०० ईसवी
 -  गुदीत द्वारा क़ब्ज़ा लगभग ९६० ईसवी
क्षेत्रफल
 -  350[१] १२,५०,००० किमी ² साँचा:nowrap
मुद्रा अकसूमी मुद्रा
आज इन देशों का हिस्सा है: साँचा:flag
साँचा:flag
साँचा:flag
साँचा:flag
साँचा:flag
साँचा:flag

अकसूम राज्य (Kingdom of Aksum) या अकसूमी साम्राज्य (Aksumite Empire) पूर्वी अफ़्रीका के आधुनिक इथियोपियाइरित्रिया देशों के क्षेत्र में स्थित एक राज्य था। इस इलाक़े में लौह युग में चौथी सदी ईसापूर्व से विकसित होना शुरू होकर, यह लगभग १०० ईसवी से लेकर लगभग ९४० ईसवी तक अस्तितिव में रहा। प्राचीन भारत और प्राचीन रोम के बीच में इसने एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक भूमिका निभाई और अपनी मुद्रा जारी करके भी व्यापार को बढ़ावा दिया।[२] एक तरफ़ इसने अपने पश्चिम में स्थित कूश राज्य को अपने अधीन कर लिया और दूसरी ओर हिम्यरी राज्य पर क़ब्ज़ा करके अरबी प्रायद्वीप की राजनीति में भी प्रवेश कर लिया।

महाराजा एज़ाना (अनुमानित काल: ३२०-३६० ई) के शासनकाल में यह विश्व का पहला साम्राज्य बना जिसने ईसाई धर्म अपना लिया और ईरान के धार्मिक नेता मानी (२१६-२७६ ई) ने इसे ईरान, चीन और रोम की टक्कर की चौथी महान शक्ति बताया। ७वीं सदी में मक्का के कुछ मुस्लिम अनुयायी स्थानीय क़ुरैश क़बीले (जिन्होने तब इस्लाम नहीं अपनाया था और उसका बलपूर्वक विरोध कर रहे थे) के अत्याचार से बचने के लिए अकसूम में शरण लेने आ गए और यह घटना इस्लामी इतिहास में 'पहले हिज्र' के नाम से जानी जाती है।[३] आज अकसूम राज्य की राजधानी, जिसका नाम भी अकसूम ही था, उत्तरी इथियोपिया में स्थित एक नगर है। यूरोप और मध्य-पूर्व के इतिहास में प्रसिद्ध 'शीबा की रानी' भी यहीं की निवासी मानी जाती थी।[४]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. Turchin, Peter and Jonathan M. Adams and Thomas D. Hall: "East-West Orientation of Historical Empires and Modern States", p. 222. Journal of World-Systems Research, Vol. XII, No. II, 2006
  2. The effect of the Indian Ocean trading system on the rise of Aksum is described in State Formation in Ancient Northeast Africa and the Indian Ocean Trade, by Stanley M. Burstein.
  3. E. Cerulli, "Ethiopia's Relations with the Muslim World" in Cambridge History of Africa: Africa from the Seventh to the Eleventh century, p. 575; Trimingham, Spencer, Islam in Ethiopia, pp.46.
  4. Stuart Munro-Hay (1991). Aksum: An African Civilization of Late Antiquity स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. Edinburgh: University Press. p. 57. Retrieved February 1, 2013.