पिपलकोट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित २३:२८, २ मार्च २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
नेपाल के मानचित्र में दैलेख जिला

पिपलकोट नेपाल के दैलेख जिले की एक गाँव विकास समिति है। यह कर्णाली नदी (घाघरा नदी) के किनारे बसा है।

जनसंख्या

सन् २००१ की नेपाल की राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार यहाँ का जनसंख्या 3,931 है जिसमे पुरुष का प्रतिशत 59.90 व महिलाओं का 40.10 है। इस गाँव में कुल ६१९ घर है।[१]

स्थापना व भूगोल

यह गा.वि.स. वि॰सं॰2038 में सिँहासैन गा.वि.स.से अलग हुआ था। इस गा.वि.स.का सिमाना इस प्रकार है- पूर्व में कालिकोट जिला जिला, पश्चिम में सिँहासैन, उत्तर में कर्णाली नदी तथा अछाम जिला जिला, दक्षिण मेंबाहाकोट गा.वि.स.।

संस्कृति

यहाँ पर ब्राम्हण, ठकुरी, मगर, खस क्षत्री, दलित आदि जातीयों का वास है। यहाँ के अधिकांश लोग हिन्दू धर्म मानते हैं। यहाँ मुख्य रूप से दशहरा (दशैं), भैया दूज, दीपावली, हरितालिका तीज, चैत्राष्टमी आदि त्यौहार मनाये जाते हैं। इन त्यौहारों पर जगह-जगह पर मेले लगते हैं। यहाँ की मुख्य भाषा नेपाली है।

अर्थतन्त्र

यहाँ का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र खिडकी जिउला व किटु है। यह गा.वि.स.सुर्खेत-जुम्ला सडक खंड से जुड़ा है। यहां के अधिकतर लोग कृषि से जुड़े हैं।

देखेँ

साँचा:reflist



साँचा:asbox

  1. Village profile 2010