प्रवेशद्वार:अफ़्रीका/Intro

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>ज्हाझक्हाक्रुब्हो द्वारा परिवर्तित ०६:१५, १३ मई २०१६ का अवतरण (117.203.12.165 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 3066874 को पूर्ववत किया)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
Topography of africa.png

एशिया के बाद अफ़्रीका (अंग्रेजी- ऍफ़्रिका) विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह ३७०.१४' उत्तरी अक्षांश से ३४०.५०' दक्षिणी अक्षांश एवं १७०३३' पश्चिमी देशान्तर से ५१०२३' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। [२] अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। अफ्रीका महाद्वीप से होकर मुख्य मध्याह्न रेखा (००) देशान्तर रेखा घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है।