महाद्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप दर्शित हैं। प्रचलन एवं प्रतिरूप पर आधारित, महाद्वीपों को समाहित या विभाजित किया जा सकता है, उदाहरणतः यूरेशिया को प्रायः यूरोप तथा एशिया में विभाजित किया जाता है लाल रंग में।

महाद्वीप (en:Continent) एक विस्तृत भू-भाग का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देते हैं। महाद्वीप को व्यक्त करने के कोई स्पष्ट मापदण्ड नहीं है। अलग-अलग सभ्यताओं और वैज्ञानिकों नें महाद्वीप की अलग परिभाषा दी है। पर आम राय यह है कि एक महाद्वीप धरती का बहुत बड़ा विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी सीमाएं स्पष्ट पहचानी जा सके. पृथ्वी के जो 7 सबसे बड़े ठोस सतह के ट्कड़े हैं उन्हें महाद्वीप कहा गया है और उन्हें अलग-अलग नाम भी दिया गया है जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं। जैसे -एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, और ऑस्ट्रेलिया।

पृथ्वी पर कितने महाद्वीप है इस बात पर पूरी सहमति नहीं है। कुछ लोग चार या पाँच महाद्वीप स्वीकरते है पर अधिकतर लोग छः, या सात महाद्वीप के होने का मत रखते हैं। भूवैज्ञानिकों मे मुख्य रूप से दो मतभेद है। पहला तो ये कि क्या यूरोप और एशिया को अलग-अलग महाद्वीप मानें या इन दोनों को जोड़कर एक महाद्वीप यूरेशिया मानें। दूसरा, क्या उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका को अलग-अलग महाद्वीप मानें या इन्हे साथ मिलाकर एक अमेरिका महाद्वीप माने। कुछ भूगोल वैज्ञानिकों ने ये भी सुझाव दिये हैं कि यूरोप, एशिया और अफ़्रीका को जोड़कर यूराफ़्रेशिया मानना चाहिए। (देखिए अफ़्रीका-यूरेशिया)। भारतीय महाद्वीप का अधिकांश भाग भारतीय प्लेट में आता है। अतः वह भी किसी परिभाषा से एक महाद्वीप है।

कितने महाद्वीप हैं? - विभिन्न परिभाषायें

आठ महाद्वीप : अफ्रीका, अन्टार्टिका, एशिया, (ऑस्ट्रेलिया)ओशीनिया, यूरोप, उत्तरी अमरीका, दक्षिण अमरीका और जीलैंडिया
आठ महाद्वीप : अफ्रीका, अन्टार्टिका, एशिया, (ऑस्ट्रेलिया)ओशीनिया, यूरोप, उत्तरी अमरीका, दक्षिण अमरीका और भारतीय महाद्वीप
सात महाद्वीप ‌ : अफ्रीका,

एन्टार्टिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, युरोप, उत्तरी अमरिका, दक्षिण अमरीका

सात महाद्वीप ‌ : अफ्रीका,

एन्टार्टिका, भारतीय महाद्वीप, ऑस्ट्रेलिया, यूरेशिया, उत्तरी अमरिका, दक्षिण अमरीका

छः महाद्वीप : अफ्रीकाएन्टार्टिका,ओशीनिया, यूरेशिया, उत्तर अमरीका और दक्षिण अमरीका.
छः महाद्वीप : यूरेफ्रेशिया(अफ़्रीका-यूरेशिया),एन्टार्टिका,ओशीनिया, भारतीय महाद्वीप, उत्तर अमरीका और दक्षिण अमरीका.
छः महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, एन्टार्टिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया (ओशीनिया) और यूरोप.
पाँच महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, ओशीनिया, एन्टार्टिका, यूरेशिया.
पाँच महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, ओशीनिया, यूरोप, एशिया.
पाँच महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, ओशीनिया, यूरेशिया, भारतीय महाद्वीप.
चार महाद्वीप : अमरीका, ओशीनिया, एन्टार्टिका, यूरेफ्रेशिया.

भूगर्भशास्त्र

बीसवीं सदी के दौरान, भूविज्ञानिकों नें प्लेट टेक्टॉनिक सिद्धांत को स्वीकार किया है जिसके अनुसार महाद्वीप पृथ्वी के उपरी सतह पर सरकते हैं, जिसे कॉन्टिनेन्टल ड्रीफ़्ट कहते है।

पृथ्वी की सतह पर सात बड़े और कई छोटे टेक्टॉनिक प्लेट होते है। और यही टेक्टॉनिक प्लेट्स एक दूसरे से दूर होते हैं, टूट कर अलग होते हैं, जो समय बीतते महाद्वीप बन जाते हैं। इसी कारण से, भूवैज्ञानिक इतिहास से पहले और आज के महाद्वीपों से पहले कई दूसरे महाद्वीप हुआ करते थे।

महाद्वीपों की सँख्या

महाद्वीपों को विभाजित करने के कई तरीके हैं :-

प्रतिरूप
Continental models.gif
विभिन्न महाद्वीपों को दर्शाता हुआ रंग-कूटित मानचित्र। एक ही क़िस्म के रंग वाले महाद्वीप-समूह को समाहित या विभाजित किया जा सकता है।</a

mall>

सात महाद्वीप
[१][२][३][४][५][६]
6 महाद्वीप
[७][२][८]
    उत्तरी अमरीका
    दक्षिण अमरीका
    अंटार्कटिका
    अफ्रीका
    ऑस्ट्रेलिया
6 महाद्वीप
साँचा:fix
       अमरीका
    अंटार्कटिका
    अफ्रीका
    यूरोप
    एशिया
    ऑस्ट्रेलिया
5 महाद्वीप
[९][१०][११]
       अमरीका
    अफ्रीका
    यूरोप
    एशिया
    ऑस्ट्रेलिया
5 महाद्वीप
साँचा:fix
       अमरीका
    अंटार्कटिका
    अफ्रीका
       यूरेशिया
    ऑस्ट्रेलिया
4 महाद्वीप
साँचा:fix
       अमरीका
    अंटार्कटिका
          Afro-यूरेशिया
    ऑस्ट्रेलिया

प्रायः सात महाद्वीप का सिद्धान्त पश्चिमी यूरोप, उत्तरी यूरोप, मध्य यूरोप, दक्षिणी-पूर्व यूरोप, चीन तथा लगभग सभी अंग्रेज़ी भाष्य देशों में पढ़ाया जाता है। छः महाद्वीप वाला मानक – जिसमें यूरोप और एशिया को मिलाकर यूरेशिया कहा जाता है – भूगोलशास्त्रियों द्वारा पसन्द किया जाता है और रूस, पूर्वी यूरोप तथा जापान में भी पढ़ाया जाता है। छः महाद्वीप वाला मानक – जिसमें उत्तरी तथा दक्षिणी अमरीका को मिलाकर केवल अमरीका कहा जाता है – दक्षिणी अमरीका, आइबीरिया प्रायद्वीप, इटली, ईरान, यूनान और यूरोप के कुछ भाग में पढ़ाया जाता है। इस पद्धति में कुछ फेर बदल कर केवल पाँच बसे हुए महाद्वीपों को भी दर्शा सकता है (अंटार्टिका को हटाकर)[१०][११]जैसा ओलंपिक के चिन्ह में देखने को मिलता है।[९]

ओशिऍनिया या ऑस्ट्रेलेशिया नाम कभी-कभी ऑस्ट्रेलिया और उसके आसपास के प्रशान्त महासागर के द्वीप समूहों को मिलकर दिया जाता है। उदाहरणतः, कनाडा की मानचित्रावली (ऍटलस) में ओशिऍनिया नाम दिया गया है,[१] और ऐसा ही आइबीरिया और दक्षिणी अमरीका में भी देखा जाता है।[१२][१३]

यह भी देखिए

सन्दर्भ

  1. The World - Continentsसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link], Atlas of Canada स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "AoCA" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  2. "Continent स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।". ब्रिटैनिका विश्वकोष. 2006. Chicago: ब्रिटैनिका विश्वकोष, Inc.
  3. World स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, National Geographic - Xpeditions Atlas स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. 2006. Washington, DC: National Geographic Society.
  4. The New Oxford Dictionary of English. 2001. New York: Oxford University Press.
  5. "Continent स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।". MSN Encarta Online Encyclopedia 2006.
  6. "Continent". McArthur, Tom, ed. 1992. The Oxford Companion to the English Language. New York: Oxford University Press; p. 260.
  7. "Continent स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।". The Columbia Encyclopedia स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. 2001. New York: Columbia University Press - Bartleby.
  8. "Continent स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।". McGraw-Hill Concise Encyclopedia of Earth Science (extracted from online McGraw-Hill Encyclopedia of Science and Technology). 2005. New York: McGraw-Hill Professional; pp. 136-7.
  9. The Olympic symbols. स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। International Olympic Committee. 2002. Lausanne: Olympic Museum and Studies Centre. The five rings of the Olympic flag represent the five inhabited, participating continents (अफ्रीका, America, एशिया, यूरोप, and Oceania स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।); thus, अंटार्कटिकाis excluded from the flag. Also see Association of National Olympic Committees: [१] स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। [२] स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। [३] स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। [४] स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। [५] स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. Océano Uno, Diccionario Enciclopédico y Atlas Mundial, "Continente", page 392, 1730. ISBN 84-494-0188-7
  11. Los Cinco Continentes (The Five Continents), Planeta-De Agostini Editions, 1997. ISBN 84-395-6054-0
  12. "Continente" स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। Portuguese Wikipedia स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  13. "Continente" स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. Spanish Wikipedia स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

[[चित्र:Continental models.gif|thumb|300px| अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप

[[चित्र:Continental models.gif|thumb|300px| अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप

[[श्रेणी:]][[चित्र:Continental models.gif|thumb|300px| अनुप्राणित एवं रंग कूटलिखित नक्शा, जिसमें विभिन्न महाद्वीप