प्रवेशद्वार:अफ्रीका/Intro

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>आशीष भटनागर द्वारा परिवर्तित १०:२३, १६ जुलाई २००९ का अवतरण (नया पृष्ठ: right|150px एशिया के बाद अफ़्रीका (अंग्रेजी- ऍफ़्र...)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
Topography of africa.png

एशिया के बाद अफ़्रीका (अंग्रेजी- ऍफ़्रिका) विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह ३७०.१४' उत्तरी अक्षांश से ३४०.५०' दक्षिणी अक्षांश एवं १७०३३' पश्चिमी देशान्तर से ५१०२३' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। [२] अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। अफ्रीका महाद्वीप से होकर मुख्य मध्याह्न रेखा (००) देशान्तर रेखा घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है।

क्षेत्रफल और जनसंख्‍या की दृष्टि से अफ्रीका एशिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से मानव जाकर दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका महाद्वीप में अनेक छोटे-बड़े देश हैं। इनमें से बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। जलवायु एवं मिट्टी की भिन्नता के कारण अफ्रीका में भिन्न-भिन्न प्रकार की फसलों की खेती की जाती है। ज्वार-बाजरा, गेहूँ, कैसावा, कपास, मूँगफली, कोको, विभिन्न प्रकार के फल तथा कुछ मसाले जैसे- लौंग अफ्रीका की मुख्य फसलें हैं। उष्णकटिबंध के निम्न भाग की मुख्य उपज चावल है।विस्तार में...