साँचा:आज का आलेख ८ जुलाई २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>आशीष भटनागर द्वारा परिवर्तित ०१:४०, ८ जुलाई २००९ का अवतरण
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अफ्रीका महाद्वीप का उपग्रह से लिया गया चित्र
एशिया के बाद अफ़्रीका (अंग्रेजी- ऍफ़्रिका) विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह ३७१४' उत्तरी अक्षांश से ३४५०' दक्षिणी अक्षांश एवं १७३३' पश्चिमी देशान्तर से ५१२३' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। अफ्रीका महाद्वीप से होकर मुख्य मध्याह्न रेखा (०) देशान्तर रेखा घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। क्षेत्रफल और जनसंख्‍या की दृष्टि से अफ्रीका एशिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। विस्तार से पढ़ें