मुंगेर गंगा सेतु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2409:4064:91f:213f::9bc:8ac (चर्चा) द्वारा परिवर्तित १०:४६, २८ फ़रवरी २०२२ का अवतरण (→‎सेवाएं: कड़ियाँ लगाई)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मुंगेर गंगा ब्रिज रेल रूट (लाल)

मुंगेर गंगा सेतु भारत के बिहार राज्य के मुंगेर में गंगा पर बना एक रेल-सह-सड़क पुल है। [१] यह पुल मुंगेर जिला मुंगेर-जमालपुर जुड़वां शहरों को उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से जोड़ता है। मुंगेर रेल-रोड गंगा पुल बिहार में गंगा पर तीसरा ऐसा पुल हे जिसमे रेल-सह-सड़क पुल है।

3.692 किलोमीटर लंबे (2.294 मील) इस पुल की लागत 9,300 करोड़ रु है। जो मोकामा के पास राजेंद्र सेतु से 55 किमी और भागलपुर के विक्रमशिला सेतु से 68 किमी की दूरी पर स्थित है। यह पुल गंगा के दक्षिणी किनारे पर NH 33 और गंगा के उत्तरी भाग पर NH 31 को जोड़ेगा। मुंगेर पुल पूर्वी रेलवे के साहिबगंज लूप लाइन पर जमालपुर जंक्शन और रतनपुर रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। यह पुल के उत्तर छोर पर सबदलपुर जंक्शन को साहेबपुर कमाल जंक्शन और खगड़िया जंक्शन के जो की पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी-कटिहार सेक्शन पर स्थित है। [२] यह पुल बेगूसराय और खगड़िया जिलों को संभागीय मुख्यालय मुंगेर शहर से भी जोड़ता है।

2002 में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस सिस्टम के माध्यम से, तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा इस पुल पर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया था। [३] ब्रिज को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 मार्च 2016 को मालगाड़ियों के लिए खोला गया था। [४] अंतत: 11 अप्रैल 2016 को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा बेगूसराय-जमालपुर डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसे पैसेंजर ट्रेनों के लिए खोला गया। [५] ११ फरवरी २०२२ को बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने द्वारा सड़क पुल का भी उद्धघाटन कर दिया गया है। जो कि अब आमलोगों के लिए चालू है

रेलवे स्टेशन

जमालपुर-खगड़िया और बेगूसराय लाइन

स्टेशन कोड स्टेशन नाम दूरी (किमी)
जमालपुर बाईपास (भागलपुर-मुंगेर मार्ग)
RPUR रतनपुर 6
On JMP-KGG line
JMP जमालपुर 0
MGR मुंगेर 7
SBDP सबदलपुर 14
UMNR उमेशनगर 19
KGG खगड़िया 26
सबदलपुर से अलग लाइन
SKJ साहिबपुर कमाल 19
BGS बेगूसराय 46

सेवाएं

इस पुल पर वर्तमान में 10 जोड़ी ट्रेनें चलती हैं

  • जमालपुर - तिलरथ - जमालपुर डेमू (73451/52)
  • जमालपुर - तिलरथ - जमालपुर डेमू (73453/54)
  • जमालपुर - खगड़िया - जमालपुर डेमू (73461/62)
  • जमालपुर - खगड़िया - जमालपुर डेमू (73464/63)
  • जमालपुर सहरसा पैसेंजर स्पेशल (05521/22)
  • 15553/4 भागलपुर जयनगर एक्सप्रेस
  • 09452/51 भागलपुर गाँधीधाम विशेष किराया स्पेशल ट्रेन
  • 15625/26 अगरतला देवगढ़ अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस

सन्दर्भ