डॉक्सिंग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०७:१५, २१ सितंबर २०२० का अवतरण (Rescuing 2 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

डॉक्सिंग (अंग्रेज़ी:Doxing जो dox से आता है -जो लघुरूप है documents अर्थात दस्तावेज़ का)[१][२] एक इंटरनेट पर प्रचलित रवैया है जिसके अंतरगत एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर शोध करता है और दूसरे व्यक्ति या संस्था की निजी या पूरी पहचान सामने लाने वाली जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करता है। [३][४][५][६][७][८]

इसके लिए प्रयोग में लाए जाने वाली पद्धतियों में वह जानकारी को प्राप्त करना है जो सार्वजनिक रूप से सामाजिक मीडिया जालस्थल जैसेकि फेसबुक पर है या हैकिंग और सामाजिक अभियंत्रण से प्राप्त होती है। यह इंटरनेट सतर्कता और हैक सक्रियतावाद से नज़दीकी से जुड़ा है।

डॉक्सिंग कई कारणों से हो सकता है, जिसमें कानून प्रवर्तन, व्यापारिक आकलन, जोखिम विश्लेषण, ज़बरदस्ती वसूली, अवपीड़न, ऑनलाइन शर्मिंदा करना और स्वत: नियुक्त सतर्कता से प्रेरित न्याय भी शामिल हैं। [९][१०]

सन्दर्भ