मेहुल कुमार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित १२:२४, २ अक्टूबर २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

मेहुल कुमार (जन्म: 1 जुलाई 1949) भारतीय फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म निर्देशक और कहानी लेखक है। उन्होंने हिन्दी और गुजराती में फ़िल्में बनाई हैं। इसके अलावा अब वो गुजराती और मराठी में धारावाहिक बनाते हैं।[१] उन्होंने अपनी पहली फिल्म दो भाषाओं हिन्दी और गुजराती में एक साथ बनायी थी। 1982 में उनकी दूसरी हिन्दी फिल्म अनोखा बंधन आई। जिसके बाद वो कई हिन्दी फ़िल्में बनाते रहे।[२]

चुनिंदा फ़िल्में

वर्ष शीर्षक टिप्पणी
1982 अनोखा बंधन
1984 लव मैरिज
1987 मरते दम तक
1989 नफ़रत की आँधी
1989 आसमान से ऊँचा
1989 जंगबाज़
1989 नाइंसाफ़ी
1991 पाप की आँधी
1992 तिरंगा निर्माता भी
1993 आँसू बने अंगारे
1994 क्रान्तिवीर निर्माता भी
1997 लहू के दो रंग
1997 मृत्युदाता
2002 कितने दूर कितने पास
2004 जागो निर्माता भी

सन्दर्भ