मेहुल कुमार
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
मेहुल कुमार (जन्म: 1 जुलाई 1949) भारतीय फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म निर्देशक और कहानी लेखक है। उन्होंने हिन्दी और गुजराती में फ़िल्में बनाई हैं। इसके अलावा अब वो गुजराती और मराठी में धारावाहिक बनाते हैं।[१] उन्होंने अपनी पहली फिल्म दो भाषाओं हिन्दी और गुजराती में एक साथ बनायी थी। 1982 में उनकी दूसरी हिन्दी फिल्म अनोखा बंधन आई। जिसके बाद वो कई हिन्दी फ़िल्में बनाते रहे।[२]
चुनिंदा फ़िल्में
वर्ष | शीर्षक | टिप्पणी |
---|---|---|
1982 | अनोखा बंधन | |
1984 | लव मैरिज | |
1987 | मरते दम तक | |
1989 | नफ़रत की आँधी | |
1989 | आसमान से ऊँचा | |
1989 | जंगबाज़ | |
1989 | नाइंसाफ़ी | |
1991 | पाप की आँधी | |
1992 | तिरंगा | निर्माता भी |
1993 | आँसू बने अंगारे | |
1994 | क्रान्तिवीर | निर्माता भी |
1997 | लहू के दो रंग | |
1997 | मृत्युदाता | |
2002 | कितने दूर कितने पास | |
2004 | जागो | निर्माता भी |