ज़ंस्कार नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ११:११, ३० अगस्त २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.6)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
ज़ंस्कार नदी
Zanskar River
नदी
Indus Zanskar confluence.jpg
निम्मू के पास सिन्धु नदी में ज़ंस्कार नदी का विलय
देश साँचा:flag/core
राज्य लद्दाख़
क्षेत्र ज़ंस्कार
जिला कर्गिल
स्रोत लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found।
 - स्थान पदुम के पास त्सराप नदी और डोडा नदी का संगम स्थल
मुहाना लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found।
 - स्थान लद्दाख़ में निम्मू के पास सिन्धु नदी में विलय स्थल

ज़ंस्कार नदी भारत के लद्दाख़ केन्द्रशासित प्रदेश के ज़ंस्कार क्षेत्र में बहने वाली सिन्धु नदी की एक उपनदी है।

स्रोत व मार्ग

ज़ंस्कार नदी के ऊपरी भाग में इसकी दो शाखाएँ हैं। पहली शाखा, डोडा नदी, 4,400 मीटर (14,400 फ़ुट) ऊँचे पेन्सी ला (दर्रे) से आरम्भ होती है और दक्षिणपूर्व दिशा में मुख्य ज़ंस्कार घाटी के साथ-साथ बहती हुई ज़ंस्कार की राजधानी पदुम की ओर जाती है। दूसरी शाखा स्वयं दो उपनदियों से मिलकर बनती है - शिंगो ला के पास उत्पन्न होने वाली करग्याग नदी और बारालाचा ला के पास उत्पन्न होने वाली त्सराप नदी - जिनका संगम पुरने नदी के पास होता है, जिसके बाद यह लुंग्नक नदी या त्सराप नदी कहलाती है और पश्चिमोत्तर दिशा में एक तंग घाटी से होती हुई ज़ंस्कार की मध्य घाटी की ओर जाती है, जहाँ यह डोडा नदी से विलय कर के ज़ंस्कार नदी कहलाती है। यह पूर्वोत्तरी दिशा में ज़ंस्कार तंग घाटी से निकलती हुई लद्दाख़ में निम्मू के पास सिन्धु नदी में विलय हो जाती है।[१][२]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ