आदि-सीनाई लिपि
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०१:३८, १६ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
आदि-सीनाई लिपि | |
---|---|
![]() आदि-सीनाई लिपि का नमूना। ऊपर-बाएँ से नीचे-दाएँ तक की पंक्ति सम्भवतः "मत ल ब'लत ..." है अर्थात "महिला को ..." | |
प्रकार | अब्जद |
भाषाएँ | पश्चिमोत्तरी सामीती भाषाएँ |
समय अवधि | लगभग १८वीं से १५वीं शताब्दी ईसापूर्व |
जनक प्रणाली |
मिस्री चित्रलिपि
|
बाल प्रणालियाँ | फ़ोनीशियाई वर्णमाला, प्राचीन दक्षिण अरबी लिपि |
आदि-सीनाई लिपि (Proto-Sinaitic script) एक कांस्य युग की लिपि थी जिसकी कुछ लिखाईयाँ मिस्र के सीनाई प्रायद्वीप में पाई गई हैं। यह फ़ोनीशियाई लिपि और प्राचीन दक्षिण अरबी लिपि, दोनों की पूर्वजा मानी जाती है। क्योंकि फ़ोनीशियाई लिपि अधिकतर मानव लिपियों की पूर्वज है (जिसमें देवनागरी समेत भारत की लगभग सभी लिपियाँ शामिल हैं) इसलिए यह आदि-सीनाई लिपि विश्व की अधिकांश ऐतिहासिक व आधुनिक लिपियों की माता मानी जाती है।[१]