अमिताभ ठाकुर
| अमिताभ ठाकुर | |
|---|---|
| अमिताभ ठाकुर
| |
| जन्म | मुजफ्फरपुर, भारत |
| जीवनसाथी | डॉ नूतन ठाकुर |
| सन्तान | तान्या ठाकुर, आदित्य ठाकुर |
अमिताभ ठाकुर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, कवि, व लेखक हैं। वे एक आई.पी.एस. अधिकारी हैं जो उत्तर प्रदेश में एस.ओ. पद पर नियुक्त हैं।[१][२][३][४]
परिचय
इनका जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम तपेश्वर नारायण ठाकुर और माता का नाम माधुरी बाला है। [१] वे नेशनल आर.टी.आई। फोरम के संस्थापक हैं। इनकी पत्नी डॉ नूतन ठाकुर एक जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
फेसबुक पर 'आई हेट गाँधी' नामक एक फेसबुक ग्रुप में महात्मा गाँधी पर अभद्र टिप्पणी की जा रही थी, इन्होने इस बाबत फेसबुक के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की थी और कुछ दिनों बाद फेसबुक से उस ग्रुप को प्रतिबंधित कर दिया गया।।[५][६][७]
एक महिला परिवादी तथा एक अन्य गवाह को धमकाने और हत्या के आरोप में अमिताभ ठाकुर को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके और मऊ के सांसद अतुल राय के खिलाफ हजरतगंज थाने में शुक्रवार दोपहर को मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता को खुदकुशी के लिए उकसाया है। इसकी साजिश रची है। मुकदमा एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
डीसीपी सेंट्रल डॉ. ख्याति गर्ग के मुताबिक पूर्व पुलिस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पर दुष्कर्म के आरोपी बसपा सांसद अतुल राय का सहयोग करने का आरोप लगा था। दुष्कर्म पीड़िता और इस मामले के मुख्य गवाह पीड़िता केदोस्त सत्यम राय ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर फेसबुक पर लाइव वीडियो अपलोड कर आत्मदाह किया था। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 21 अगस्त को गवाह सत्यम राय और 25 अगस्त को पीड़िता की मौत हो गई। इस मामले की जांच के लिए डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया। जिसमें पुलिस महानिदेशक पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड और अपर पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा संगठन शामिल थे। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की जिसके आधार पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अमिताभ ठाकुर को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद वहीं से जेल भेज दिया गया।
लेखन
वें फ्रेश ब्रेव क्रोनिकल्स ऑफ़ बिज़नस एंड फ्रीडम के लेखक भी हैं।[८][९]
अमिताभ ठाकुर ने फेसबुक पर अपने अनुभवों तथा अपने कार्यों को पृष्ठभूमि बनाते हुए हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में एक-एक पुस्तक लिखने का कार्य प्रारम्भ किया है जो बहुत शीघ्र ही प्रकाशित हो जायेंगे। अमिताभ ठाकुर द्वारा ये पुस्तकें फेसबुक संस्थापक मार्क जकरबर्ग तथा अपने फेसबुक के साथियों को समर्पित किया गया है।
सन्दर्भ
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ "Jethwa, two other chosen for RTI gallantry awards". The Hindu. September 2, 2010. Archived from the original on 21 सितंबर 2013. Retrieved January 7, 2011.
{{cite journal}}: Check date values in:|archive-date=(help) - ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।