हॉकी विश्वकप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>Navodian द्वारा परिवर्तित १९:४२, २ जनवरी २०२१ का अवतरण (→‎विजेता)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
हॉकी विश्वकप
स्थापना 1971
आयोजक अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ
टूर्नामेंट प्रारूप मैदानी हॉकी
विजेता बेल्जियम
सर्वाधिक विजय पाकिस्तान (4 बार)

हॉकी विश्व कप एक अंतर्राष्ट्रीय मैदानी हॉकी प्रतियोगिता है जिसे अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफ आई एच) द्वारा संचालित किया जाता है। पुरुष विश्वकप के अलावा महिला विश्वकप का भी आयोजन किया जाता है जिसकी 1974 से शुरुवात हुए। महिला विश्व कप महिला अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के तत्वधान में आयोजित किया जाता है।

सबसे ज्यादा बार विश्वकप पाकिस्तान ने (चार बार) जीता है। भारत ने केवल एक विश्वकप 1975 में जीता था। ऑस्ट्रेलिया और नेदरलैंड्स ने तीन-तीन और जर्मनी ने दो बार विश्व कप पर कब्ज़ा किया है।

भारत में आयोजित विश्वकप 2018 में बेल्जियम ने विजय प्राप्त की। [१]

इतिहास

इस प्रतियोगिता की शुरुवात 1971 में हुए थी। हॉकी विश्व कप की कल्पना सबसे पहले पाकिस्तान के एयर मार्शल नूर खान ने की थी। उन्होंने विश्व हॉकी पत्रिका के पहले संपादक, पैट्रिक रोवले के माध्यम से एफआईएच को अपने विचार का प्रस्ताव दिया। उनके विचार को 26 अक्टूबर 1969 को मंजूरी दी गई और 12 अप्रैल 1970 को ब्रसेल्स में एक बैठक में एफआईएच परिषद द्वारा अपनाया गया। एफआईएच ने फैसला किया कि उद्घाटन विश्व कप अक्टूबर 1971 में पाकिस्तान में होगा। पहली दो प्रतियोगिता 2 वर्षों के अंतराल से आयोजित की गयीं, परन्तु बाद में इस अंतराल को चार वर्ष कर दिया गया। अतः अब इस प्रतियोगिता को 1975 के पश्चात से प्रति चार वर्षों में आयोजित किया जाता है।[२]

विजेता

वर्ष मेजबान फाइनल तीसरे स्थान के लिए मैच
विजेता स्कोर उपविजेता तीसरा स्थान स्कोर चौथा स्थान
1971
विवरण
बार्सिलोना, स्पेन साँचा:flagicon
पाकिस्तान
1–0 साँचा:flagicon
स्पेन
साँचा:flagicon
भारत
2–1
अतिरिक्त समय के बाद
साँचा:flagicon
केन्या
1973
विवरण
आम्सटलवेन, नीदरलैंड साँचा:flagicon
नीदरलैंड
2–2
(4–2)
पेनल्टी स्ट्रोक
साँचा:flagicon
भारत
साँचा:flagicon
पश्चिम जर्मनी
1–0 साँचा:flagicon
पाकिस्तान
1975
विवरण
कुआलालम्पुर, मलेशिया साँचा:flagicon
भारत
2–1 साँचा:flagicon
पाकिस्तान
साँचा:flagicon
पश्चिम जर्मनी
4–0 साँचा:flagicon
मलेशिया
1978
विवरण
ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना साँचा:flagicon
पाकिस्तान
3–2 साँचा:flagicon
नीदरलैंड
साँचा:flagicon
ऑस्ट्रेलिया
4–3 साँचा:flagicon
पश्चिम जर्मनी
1982
विवरण
मुंबई, भारत साँचा:flagicon
पाकिस्तान
3–1 साँचा:flagicon
जर्मनी
साँचा:flagicon
ऑस्ट्रेलिया
4–2 साँचा:flagicon
नीदरलैंड
1986
विवरण
लंदन, इंग्लैंड साँचा:flagicon
ऑस्ट्रेलिया
2–1 साँचा:flagicon
इंग्लैंड
साँचा:flagicon
पश्चिम जर्मनी
3–2
अतिरिक्त समय के बाद
साँचा:flagicon
सोवियत संघ
1990
विवरण
लाहौर, पाकिस्तान साँचा:flagicon
नीदरलैंड
3–1 साँचा:flagicon
पाकिस्तान
साँचा:flagicon
ऑस्ट्रेलिया
2–1
अतिरिक्त समय के बाद
साँचा:flagicon
जर्मनी
1994
विवरण
सिडनी, ऑस्ट्रेलिया साँचा:flagicon
पाकिस्तान
1–1
(4–3)
पेनल्टी स्ट्रोक
साँचा:flagicon
नीदरलैंड
साँचा:flagicon
ऑस्ट्रेलिया
5–2 साँचा:flagicon
जर्मनी
1998
विवरण
उट्रेच,नीदरलैंड साँचा:flagicon
नीदरलैंड
3–2
अतिरिक्त समय के बाद
साँचा:flagicon
स्पेन
साँचा:flagicon
जर्मनी
1–0 साँचा:flagicon
ऑस्ट्रेलिया
2002
विवरण
कुआलालम्पुर, मलेशिया साँचा:flagicon
जर्मनी
2–1 साँचा:flagicon
ऑस्ट्रेलिया
साँचा:flagicon
नीदरलैंड
2–1
अतिरिक्त समय के बाद
साँचा:flagicon
दक्षिण कोरिया
2006
विवरण
मोंचेनग्लाडबाच, जर्मनी साँचा:flagicon
जर्मनी
4–3 साँचा:flagicon
ऑस्ट्रेलिया
साँचा:flagicon
स्पेन
3–2
अतिरिक्त समय के बाद
साँचा:flagicon
दक्षिण कोरिया
2010
विवरण
नई दिल्ली, भारत साँचा:flagicon
ऑस्ट्रेलिया
2–1 साँचा:flagicon
जर्मनी
साँचा:flagicon
नीदरलैंड
4–3 साँचा:flagicon
इंग्लैंड
2014[३]
विवरण
हेग, नीदरलैंड साँचा:flagicon
ऑस्ट्रेलिया
6-1 साँचा:flagicon
नीदरलैंड
साँचा:flagicon अर्जेंटीना 2-0 साँचा:flagicon
इंग्लैंड
2018
विवरण
भुवनेश्वर, भारत साँचा:flagiconबेल्जियम 0–0
(3–2)
पेनल्टी स्ट्रोक
साँचा:flagicon
नीदरलैंड
साँचा:flagicon
ऑस्ट्रेलिया
8-1 साँचा:flagicon
इंग्लैंड

विश्व कीर्तिमान

किसी एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा गोल का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। उसने 1982 में मुंबई में हुए विश्व कप में 38 गोल किए थे।

सबसे ज्यादा बार विश्वकप पाकिस्तान ने (चार बार) जीता है।

विश्व कप फ़ाइनल में सर्वाधिक गोल रिकॉर्ड बलबीर सिंह सीनियर (भारत) के नाम है।

देशानुसार आंकड़े

हॉकी खेलने वाले देश

हॉकी विश्वकप में अभी तक २४ टीमें प्रतिभागी बनी हैं इनमें से केवल जर्मनी , भारत, नीदरलैंड और स्पेन ने प्रत्येक विश्वकप में हिस्सा लिया है।

टीम 1971 1973 1975 1978 1982 1986 1990 1994 1998 2002 2006 2010 2014 2018 कुल
साँचा:flagicon अर्जेंटीना 10th 9th 11th 8th 12th 6th 9th 7th 6th 10th 7th 3rd 7th 13
साँचा:flagicon ऑस्ट्रेलिया 8th 5th 3rd 3rd 1st 3rd 3rd 4th 2nd 2nd 1st 1st 3rd 13
साँचा:flagicon बेलारूस सोवियत संघ का भाग 12th 1
साँचा:flagicon बेल्जियम 8th 14th 11th 14th 5th 1st 6
साँचा:flagicon कनाडा 11th 10th 11th 8th 11th 11th 6
साँचा:flagicon क्यूबा 16th 1
साँचा:flagicon इंग्लैंड 6th 6th 7th 8th 2nd 5th 6th 6th 7th 5th 4th 4th 4th 13
साँचा:flagicon फ्रांस 7th 7th 8th 3
साँचा:flagicon जर्मनी 5th 3rd 3rd 4th 2nd 3rd 4th 4th 3rd 1st 1st 2nd 6th 5th 14
साँचा:flagicon घाना 12th 1
साँचा:flagicon भारत 3rd 2nd 1st 6th 5th 12th 10th 5th 9th 10th 11th 8th 9th 6th 15
साँचा:flagicon आयरलैंड 12th 12th 14th 3
साँचा:flagicon इटली 13th 1
साँचा:flagicon जापान 9th 10th 12th 9th 4
साँचा:flagicon केन्या 4th 12th 2
साँचा:flagicon मलेशिया 11th 4th 10th 10th 11th 8th 12th 15th 8
साँचा:flagicon नीदरलैंड 6th 1st 9th 2nd 4th 7th 1st 2nd 1st 3rd 7th 3rd 2nd 2nd 14
साँचा:flagicon न्यूज़ीलैंड 7th 7th 7th 9th 10th 9th 8th 9th 7th 9th 10
साँचा:flagicon पाकिस्तान 1st 4th 2nd 1st 1st 11th 2nd 1st 5th 5th 6th 12th 12th 11
साँचा:flagicon पोलैंड 10th 9th 8th 8th 12th 15th 6
साँचा:flagicon दक्षिण अफ्रीका 10th 13th 12th 10th 11th 16th 6
साँचा:flagicon दक्षिण कोरिया 8th 7th 4th 4th 6th 10th 6
साँचा:flagicon सोवियत संघ 6th 4th 6th 3
साँचा:flagicon स्पेन 2nd 5th 8th 5th 11th 5th 8th 9th 2nd 11th 3rd 5th 8th 13th 14
साँचा:flagicon चीन 10th 1
कुल 10 12 12 14 12 12 12 12 12 16 12 12 12 16 176

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ