मोरशिखा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित १४:५३, ७ मार्च २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:asbox

मोरशिखा

मोरशिका (वानस्पतिक नाम: Celosia cristata) एक पौधा है जिसका फूल मोर (या मुर्गे) के शिखा जैसा दिखता है। इसलिए हिन्दी में इसे 'मुर्गे का फूल' या 'लाल मुर्गा' भी कहते हैं। यह पौधा घर के अन्दर और बाहर समान रूप से उगाया जा सकता है। इस पौधे का उपयोग प्रायः सजाने के लिए किया जाता है। इसकी पत्तियाँ और फूल सब्जी के रूप में भी प्रयुक्त होते हैं। भारत, पश्चिमी अफ्रीका, दक्षिणी अफ्रीका में सब्जी के रूप में इनकी खेती होती है।

कुछ अन्य भारतीय भाषओं में नाम

  • संस्कृत : मयूरशिखा, मयूरचूड़ा, मधुछन्दा, बहिर्शिखा, बखाबला, शिखिनी, सुशिखा
  • ओड़िआ : मयूर चूळिआ, मयूर चूड़िआ, मयूर शिखा गछ
  • तेलुगु : माइरक्षिपा
  • बांग्ला : लाल मोरग, मोरगफूल
  • मराठी : मयूरशिख, मयूरशिखा, मयूरशिखर, मोरशेंडी, मोरशिखा