विस्थापन (सदिश)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2409:4064:2007:8e42:f13:5cd:9cfe:2a0c (चर्चा) द्वारा परिवर्तित ०१:५०, १८ मार्च २०२१ का अवतरण
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

1

एक कण द्वारा तय दूरी व विस्थापन का सापेक्ष अध्ययन

विस्थापन (साँचा:lang-en) एक सदिश राशि है। जब कोई वस्तु एक बिन्दु P से दूसरे बिन्दु Q तक किसी भी पथ से होते हुए गति करती है तो इस विस्थापन [१] का परिमाण उन दो बिन्दुओं के मध्य की निम्नतम दूरी होगी तथा विस्थापन की दिशा, रेखा PQ की दिशा में (P से Q की तरफ) होगी।[२] विस्थापन को s से दर्शाते हैं। विस्थापन का परिमाण काल्पनिक सीधे पथ की लम्बाई है, अतः यह कण द्वारा तय की गई कुल दूरी से अलग हो सकता है। जब कोई वस्तु p बिन्दु से q बिन्दु तक जाती है और वापस पुनः p बिन्दु आ जाती हैं, तब विस्थापन शून्य होगा, जबकि चली गयी दूरी शून्य नहीं होगी।

दृढ़ पिण्ड

साँचा:main दृढ़ पिण्ड की गति का अध्ययन के समय वस्तु का घूर्णन भी विस्थापन के रूप में देखा जा सकता है।

विस्थापन के अवकलन

स्थिति सदिश s जो कि समय t का फलन है का अवकलज t के सापेक्ष किया जा सकता है। इन अवकलजों का सामान्य उपयोग शुद्ध गतिविज्ञान, नियंत्रण सिद्धान्त और अन्य विज्ञान व अभियांत्रिकी के क्षेत्रों में किया जाता है।

वेग
<math>\boldsymbol{v}=\frac{\text{d}\boldsymbol{s}}{\text{d}t}</math> (जहाँ ds' अनन्त सुक्ष्म विस्थापन है।)
त्वरण
<math>\boldsymbol{a}=\frac{\text{d}\boldsymbol{v}}{\text{d}t}=\frac{\text{d}^2\boldsymbol{s}}{\text{d}t^2}</math>

ये भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist