देसी बॉयज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित १५:२४, ३० सितंबर २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
देसी बॉयज
चित्र:DesiBoyzOriginal.jpg
फिल्म पोस्टर
निर्देशक रोहित धवन
निर्माता कृषिका लुल्ला
विजय आहुजा
ज्योती देशपांडे
पटकथा रोहित धवन
कहानी रोहित धवन
अभिनेता अक्षय कुमार
जॉन अब्राहम
दीपिका पादुकोण
चित्रांगदा सिंह
संगीतकार प्रितम
छायाकार नटराजन सुब्र्हमन्यम
वितरक इरोस इंटरटेन्मेन्ट
प्रदर्शन साँचा:nowrap २५ नवम्बर २०११
देश भारत
भाषा हिदीं
लागत 30 करोड

साँचा:italic title

देसी बॉयज एक हिदीं फिल्म है जिसका निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन कर रहे है।[१][२][३] फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण एंव चित्रांगदा सिंह है[४] और संजय दत्त एक अतिथि कलाकार के रूप में है।[५] फिल्म २५ नवम्बर २०११ को रिलिज़ हुई थी।

सारांश

जैरी (अक्षय कुमार) और निक (जॉन अब्राहम) मूलतः ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के रूप में अध्ययन करने के लिए आए थे। कुछ सालों बाद दोनो लंदन में अच्छा जीवन बिता रहे होते है। निक एक इन्वेस्टर बन चुका होता है और उसकी मंगनी राधिका (दीपिका पादुकोण) के साथ हो जाती है। जैरी निक के पैसों पे आराम कि शैली जीता है और अपने भतीजे वीर को ले आता है, साथ हि अपनी पुरानी टीचर तान्या (चित्रांगदा सिंह) के साथ रोमांस चालु रखता है। पर जल्द ही रिसेशन के चलते निक नौकरी गवां बैठता है और इधर जन कल्याण वाले वीर को अनाथ आश्रम में डालने कि धमकी दे देते है। जब दोनो को कोई और आसार नज़र नहीं आता तब उन्हे जानेमाने स्ट्रिप-क्लब "Desi Boyz" का मालिक (संजय दत्त) काम पे रख लेता है। पर बाद में अपने अहंकार के चलते दोनो प्रतिस्पर्धी बन जाते है।

पात्र

निर्मिती

देसी बॉयज के चित्रिकरण का काम ७ नवम्बर २०१० को शुरु हुआ[७] और मई २०११ तक पुरा कर लिया गया। फिल्म कि मुख्य अदाकारा का रोल सोनम कपूर को पेश किया गया था पर उसने इसे नकार दिया।[८] अफवाहों के मुताबिक फिल्म अनुष्का शर्मा को भि पेश कि गई थि पर उसने इन अफवाहों को खारिज़ कर दिया।[९][१०] अंततः दीपिका पादुकोण एंव चित्रंगदा सिंह को मुख्य अदाकाराओं के रूप में ले लिया गया।[११][१२]

समीक्षा

रिलिज़ के बाद समीक्षकों ने देसी बॉयज को मिली जुली प्रतिक्रिया दी। द टाईम्स ऑफ़ इंडिया ने फिल्म को ३.५ सितारें देकर अक्षय और जॉन की जोडी़ की सराहना की तथा इसे महिलाओं के लिए खास उपहार कहा।[१३] तरन आदर्श ने फिल्म को २.५ की रेटिंग देते हुए इसके दुसरे हाफ को बोरियत भरा कहा।

संगीत

साँचा:track listing

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ