बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०७:४१, १५ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा ऐसे तारे को कहा जाता है जिसकी सतह पर स्पन्दन (धक-धकी या कंपन) होने की वजह से उसकी चमक में बदलाव आता रहता हो, यानि की वह सतही कंपन की वजह से एक परिवर्ती तारा हो।[१] आम तौर पर ऐसे तारो की चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) में हर 0.1 से 0.6 दिनों के अंतराल पर 0.01 से 0.3 मैग्नीट्यूड का फ़र्क़ पड़ता है। बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारे सौर द्रव्यमान के 7 से 20 गुना द्रव्यमान (मास) रखने वाले मुख्य अनुक्रम तारे होते हैं।
इस श्रेणी का नाम बेटा सॅफ़ॅई तारे पर पड़ा है जिसकी पृथ्वी से देखी जाने वाली चमक (सापेक्ष कान्तिमान) 4.57 घंटे के अंतराल में +3.16 से +3.27 मैग्नीट्यूड के बीच बदलता रहता है।
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारे" को "बेटा सॅफ़ॅई वेरिएबल स्टार" (Beta Cephei variable star) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ "New opacities and the origin of the Beta Cephei pulsation" स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, Moskalik P., Dziembowski W.A., 1992, Astronomy & Astrophysics, 256, L5.