लुंगलेई
स्क्रिप्ट त्रुटि: "about" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
साँचा:if empty | |
---|---|
कस्बा | |
लुंगलेई कस्बे का एक दृश्य | |
साँचा:location map | |
निर्देशांक: साँचा:coord | |
देश | भारत |
प्रदेश | मिज़ोरम |
ज़िला | लुंगलेई |
ऊँचाई | साँचा:infobox settlement/lengthdisp |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | ५७,०११[१] |
• घनत्व | साँचा:infobox settlement/densdisp |
भाषा | |
• आधिकारिक | मिज़ो |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
पिन | 796701 |
वाहन पंजीकरण | MZ-02 |
जलवायु | Cwa |
वेबसाइट | mizoram |
लुंगलेई भारतीय राज्य मिज़ोरम के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित एक कस्बा है, जो कि लुंगलेई ज़िले का मुख्यालय है। यह राजधानी अइज़ोल के बाद मिज़ोरम का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला कस्बा है, जो कि अइज़ोल से १६५ किमी दक्षिण में है।
श्ब्दोत्पत्ति
कभी-कभी मिज़ो भाषा में लुंगलेई को लुंगलेह बोला जाता है, जिसका अर्थ चट्टानों का पुल होता है।
इतिहास
लुंगलेई सन १८८८ से १० वर्षों तक दक्षिण लुशाई हिल्स ज़िले का मुख्यालय रहा, जबकि अइज़ोल उत्तर हिल्स ज़िले का।[२] इन दोनों का ही एकीकरण सन १८९८ में हुआ। भारत के विभाजन से पूर्व लुंगलेई ज़िले का बहुत अधिक महत्व था क्योंकि यहाँ से तत्कालीन बंगाल के बड़े नगर चटगाँव तक सीधी पहुँच थी, जिसके कारण यह कस्बा एक व्यावसायिक तथा शिक्षा का केन्द्र बन गया।[३]
भूगोल
लुंगलेई लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found। पर स्थित है।[४] इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई ७२२ मीटर (२३६८ फ़ीट) है।
जनसांख्यिकी
साँचा:bar box भारत की जनगणना २०११ के अनुसार लुंगलेई की कुल जनसंख्या ५७,०११ है, जिसमे २९,४७४ पुरुष तथा २७,५३७ महिलाएँ हैं।[१] ६ वर्ष से कम के बच्चों की जनसंख्या ६७९८ है जो कि कुल जनसंख्या का ११.९२% है।[१] यहाँ का लिंगानुपात दर ९३४ है जो कि राज्य दर ९७६ से कम है।[१] साक्षरता दर ९८.२७% है को राज्य दर ९१.३३% से अधिक है।[१] पुरुष साक्षरता दर ९८.४५% जबकि महिला साक्षरता दर ९८.०८% है।[१]
धर्म
यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९१.४८% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू ६.५१%, मुस्लिम १.३३%, बौद्ध ०.४८%, सिक्ख ०.१०%, जैन ०.०४% तथा अन्य ०.०१% हैं। ०.०६% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[१]
यातायात
हेलिकॉप्टर सेवा पवन हंस अइज़ोल से लुंगलेई के मध्य उपलब्ध है।[५] अइज़ोल से लुंगलेई के मध्य १६५ किमी की दूरी है जो कि बस तथा जीप की नियमित सेवा से जुड़ी है।[६] यहाँ कमज़ोल में एक छोटा विमानक्षेत्र का निर्माण भी प्रस्तावित है, जो कि यहाँ से साँचा:convert है।[७]
सन्दर्भ
- ↑ अ आ इ ई उ ऊ ए साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite book
- ↑ साँचा:cite book
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite news