रामनगर, बाराबंकी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
रामनगर नगर पंचायत

रामनगर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित एक क़स्बा, तहसील, विकास खंड, थाना एवं नगर पंचायत है। [१]

भौगोलिक स्थिति

रामनगर लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found।.[२] की भौगोलिक स्थिति पर स्थित है। यह लोधेश्वर महादेव मंदिर से 5 किमी दक्षिण पूर्व, पारिजात वृक्ष से 8 किमी पश्चिम, बाराबंकी से 28 किमी उत्तर, घाघरा नदी से 8 किमी दक्षिण और रेलवे के बुढ़वल जंक्शन से 1.5 किमी की दूरियों पर राष्ट्रीय राजमार्ग 28C पर स्थित है।बुढ़वल से 12 किलोमीटर पश्चिम मां गुस्सैल मंदिर स्थित है

आवागमन

रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर और बुढ़वल जंक्शन के पास बसा होने के कारण रेल तथा सड़क मार्गों से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है।

शिक्षण संस्थान

  • रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय[३] [४]
  • यूनियन इण्टर कॉलेज [५]
  • भगवान देई पाटन शाह बालिका इण्टर कॉलेज
  • प्रशान्त बाल विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज [६]
  • प्रज्ञा कान्वेंट स्कूल

संस्कृति

रामनगर क्षेत्रीय मुख्यालय और एक क़स्बा होने के कारण आस-पास के गाँवों के लिए मुख्य बाज़ार तथा शिक्षा का केंद्र है। मुख्यतः ग्रामीण संस्कृति है पर शहरी संस्कृति भी मिल जाती है।

पर्यटन स्थल

  • महादेवा : महादेवा रामनगर क्षेत्र में स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर है। यहाँ महाभारत कालीन प्रमाण मिलते हैं।
  • देवा शरीफ : यहाँ हाजी वारिस अली शाह की दरगाह है और हिन्दू-मुस्लिम तीर्थ स्थल है।
  • पारिजात वृक्ष (किन्तूर) : यहाँ महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष व दर्शनीय स्थल हैं।
  • कुंतेश्वर : कुंतेश्वर किन्तूर गांव में स्थित एक मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि कुंतेश्वर मंदिर भी महाभारत कालीन है।
  • कोटवा धाम : यह बाबा जगजीवन दास की कर्म स्थली और वर्तमान में हिन्दू तीर्थ स्थल है।

महत्वपूर्ण व्यक्तित्व

  • कविगुरु मृगेश : कवि गुरुप्रसाद सिंह मृगेश यहां के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। मृगेश जी को श्रद्धांजलि देते हुए रामनगर के यूनियन इण्टर कॉलेज में कवि गुरु मृगेश स्मारक पुस्तकालय भी बनाया गया है।

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. रामनर पी जी कॉलेज के बारे मेंसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।