दि इकॉनॉमिस्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(द इकोनोमिस्ट से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

लुआ त्रुटि: expandTemplate: template "italic title" does not exist।साँचा:template otherसाँचा:main other दि इकॉनॉमिस्ट​ (साँचा:lang-en) ब्रिटेन में लंदन से छपने वाली एक साप्ताहिक पत्रिका है। इसमें आर्थिक, राजनैतिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर लेख सम्मिलित होते हैं। सितम्बर १८४३ में इसका प्रकाशन शुरू हुआ और तब से यह लगातार छपती आ रही है।[२] २००६ में इसकी औसत साप्ताहिक बिक्री 15 लाख प्रतियों की थी जिसमें से लगभग आधी संयुक्त राज्य अमेरिका में बिक रहीं थी।

दि इकानामिस्ट स्पष्टतया मुक्त बाजार आधारित पूंजीवाद और काफी हद तक दक्षिण पंथी राजनीति का समर्थक है किंतु वह कभी तथ्यों और आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ नहीं करता। वह इस मान्यता को लेकर चलता है कि तथ्य परमपावन होते हैं। मगर उनकी व्याख्या में अंतर दृष्टिकोण की भिन्नता के कारण हो सकता है।

दि इकानामिस्ट की स्थापना आज से 169 वर्ष पूर्व सितम्बर 1843 में जेम्स विल्सन के संपादकत्व में हुई थी। विल्सन ने कोलकाता में व्यापारी के रूप में काफी धन कमाया था। इस पत्र के तीसरे संपादक विल्सन के दामाद वाल्ट बेजहॉट बने और 1861 से 1877 तक रहे। वे एक प्रतिष्ठित विद्वान थे। आज भी मुद्रा बाजार के ऊपर उनकी पुस्तक 'लोम्बार्ड स्ट्रीट: ए डिस्क्रिप्शन ऑफ द मनी मार्केट' (जो पहली बार 1872 में छपी थी) बड़े चाव से पढ़ी जाती है। वर्तमान संपादक जॉन मिक्लेथ वेट की भू मंडलीकरण संबंधी पुस्तक 'ए फ्यूचर परफेक्ट' काफी बिकी है। इस पत्र के साथ अनेक महत्वपूर्ण लोग जुड़े रहे हैं। उदाहरण के लिए हम हर्बर्ट स्पेंशर का नाम ले सकते हैं जो 1848 से 1853 तक उपसंपादक के तौर पर कार्यरत रहे। कहा जाता है कि हर हफ्ते पत्र की 15 लाख से अधिक प्रतियां बिकती हैं जिसका आधा अमेरिकी लोग खरीदते हैं। 'दि इकानामिस्ट' के ऊपर मुख्य रूप से पियर्सन नामक कंपनी और रोथस्चाइल्ड नामक प्रसिध्द वित्तीय कारोबारी परिवार का दबदबा है। पियर्सन कंपनी ही 'फाइनेंशियल टाइम्स' नामक वित्तीय दैनिक निकालती है। जहां तक रोथस्चाइल्ड का सवाल है फ्रांसीसी क्रांति से लेकर अब तक उसकी विश्वव्यापी भूमिका बनी हुई है।[३]

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. The Economist's Circulation 2012.
  2. The Making of Modern Economics: The Lives and Ideas of the Great Thinkers स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, Mark Skousen, pp. 104, M.E. Sharpe, 2009, ISBN 978-0-7656-2227-3, ... James Wilson, a passionate free-trader, was so impressed by Ricardo's and Smith's arguments that in 1843 he began publishing The Economist, a weekly magazine devoted to 'free trade and free markets' ...
  3. 'दि इकॉनामिस्ट' पत्रिका की तर्कहीनता स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। (देशबन्धु)