जैकपॉट (२०१३ फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
जैकपॉट
चित्र:Jackpot 2013, official poster.jpg
प्रचार पोस्टर
निर्देशक कैज़ाद गुस्ताद
निर्माता रैना सचिन जोशी
लेखक कैज़ाद गुस्ताद
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह
सन्नी लियोन
सचिन जोशी
संगीतकार जॉन स्टीवर्ट
छायाकार आतुर ज़ुरव्स्की
स्टूडियो वाइकिंग मीडिया & एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • December 13, 2013 (2013-12-13)
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

जैकपॉट कैज़ाद गुस्ताद द्वारा निर्देशित और सन्नी लियोन, नसीरुद्दीन शाह एवं सचिन जोशी जोशी अभिनीत २०१३ की हिन्दी हास्य रोमांचक फ़िल्म है।[१][२][३] फ़िल्म 13 दिसम्बर 2013 को भारत के 1150 पर्दों (सिनेमाघरों) में प्रदर्शित की गई।[४][५][६]

कलाकार

बॉस (नसीरुद्दीन शाह) गोवा में एक कसीनो का मालिक है। वो फ्रांसिस (सचिन जोशी), माया (सन्नी लियोन), एंथनी (भरत निवास) और कीर्ति (एल्विस) के साथ अपने ही कसीनो में ग़लत तरीक़े से पांच करोड़ रुपए का जैकपॉट जीतने की साज़िश रचता है। वो अपनी साज़िश में कामयाब भी हो जाता है लेकिन फिर साज़िश में शामिल लोग ही एक दूसरे पर रुपए हड़पने का आरोप लगाने लगते हैं। जिससे वो एक-दूसरे के ख़ून के प्यासे हो जाते हैं।

कलाकार

फ़िल्मांकन

फ़िल्म का अधिकत्तर भाग गोवा में फ़िल्माया गया।[७] कैज़ाद गुस्ताद ने फ़िल्म की शूटिंग 27 दिन में सम्पन्न की।[८]

संगीत

  1. कभी जो बादल बरसे – अरिजित सिह
  2. फुल झोल – मिका सिंह, आकास सिंह
  3. बोल बगेर बोल – रेमो फर्नांडिस
  4. जैकपॉट जीतना – सुनिधि चौहान
  5. कभी जो बादल बरसे (रिमिक्स) – अरिजित सिंह, ऋषि रीच
  6. जैकपॉट – मनिष वाधवा
  7. सब चलता है, सब बिकता यहाँ – जावेद जाफ़री
  8. कभी जो बादल बरसे (महिला) – श्रेया घोषाल
  9. नाउ यू सी, नाउ यू डॉण्ट – रमया अय्यर
  10. कभी जो बादल बरसे (रिमिक्स) – अरिजित सिह

विपणन

सेंसर बोर्ड ने असभ्य गीत 'सब चलता है, सब बिकता है (एग्ग्जैटली)' को बाहर निकाल दिया जबकि इसका विडियो ऑनलाइन जारी किया गया।[९] फ़िल्म जैकपॉट का प्रथम प्रदर्शन मुम्बई के जुहु स्थित पीवीआर सिनेमा में 12 दिसम्बर 2013 को हुआ जिसमें शाहरुख खान, उर्वशी शर्मा और अन्य हस्थियाँ भी आयीं।[१०][११][१२] सन्नी लियोन ने गुडगाँव, चण्डीगढ़, कोलकाता, मुम्बई और बंगलोर सहित विभिन्न नगरों में फ़िल्म का प्रचार किया।[१३]

समालोचना

बॉलीवुड हंगामा पर तरण आदर्श ने फ़िल्म को 5 में से 3 सितारे दिये।[१४] एसकेजे बॉलीवुड न्यूज़ पर सुभाष के॰ झा ने फ़िल्म को "सफलता की कहानी में ट्विस्ट के साथ विरोधी फिल्म" बताते हुए कोई सितारा नहीं दिया।[१५][१६][१७] टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के रीगन गेविन रासकिन्हा ने फ़िल्म को 5 में से 2 सितारे दिये हैं।[१८] इण्डियन एक्सप्रेस के सुभ्रा गुप्ता ने फ़िल्म को केवल 1/2 सितारा दिया है।[१९] बॉलीवुड3 के अवद एम॰ ने फ़िल्म को 1.5/5 सितारे देते हुए लिखा है कि केवल नसीरुद्दीन शाह सुन्दर अभिनय किया है वो कुख्यात व्यापार में उम्दा हैं।[२०]

टिकट खिड़की

जैकपॉट ने पहले दिन कुल एक करोड़ रुपये अर्जित किये।[४][२१]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ