लाल जंगली मुर्गा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(जंगली लाल मुर्गा से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:taxobox/speciesसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
लाल जंगली मुर्गा[१]
Gallus gallus Bandhavgarh.jpg
नर
Gallus gallus female Kaziranga 0.jpg
मादा
Scientific classification
Binomial name
गॉलस गॉलस
(लिनेअस, १७५८)
Gallus gallus map.jpg
लाल जंगली मुर्गे के आवास का क्षेत्र
Gallus gallus

लाल जंगली मुर्गा (Red junglefowl) (Gallus gallus) फ़ीज़ेन्ट कुल का पक्षी है जो उष्णकटिबंध के इलाकों में पाया जाता है।

अन्य नाम

इस पक्षी के अन्य नाम इस प्रकार हैं:

आवास का क्षेत्र

यह पक्षी पाकिस्तान, [[]], बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, चीन, म्यानमार, लाओस, कम्बोडिया, वियतनाम, थाइलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, फ़िलीपीन्स तथा तिमोर का मूल आवासी है, तथा इसे औस्ट्रेलिया, दोमिनिकन गणराज्य, फ़िजी, जमाइका, मार्शल द्वीपसमूह, माइक्रोनीशिया, नाउरु, उत्तरी मरिआना द्वीपसमूह, पलाउ, पोर्टो रीको तथा हवाई में मनुष्यों द्वारा प्रचलित किया गया है।[४]

आवास

यह पक्षी समुद्र तल से लेकर ५,००० फ़ीट (१,५२४ मीटर) तक की ऊँचाई में पाया जाता है तथा शीतकाल में ३,००० फ़ीट (९१४ मीटर) से ऊपर देखने को नहीं मिलता है। इसे बाँस के वन पसंद हैं लेकिन यह घने वनों और झाड़ के क्षेत्रों में भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।[३]

आहार

यह पक्षी वैसे तो खेतों से अनाज खाना पसन्द करता है लेकिन मौका मिलने पर कीट-पतंगे खाने से भी परहेज़ नहीं करता है। फ़सल कटने का मौसम न हो या यह जंगल में बहुत अन्दर हो तो इसके आहार में बीज, घास, नई कोपलें और कलियाँ भी शामिल होते हैं।[३]

प्रजनन

इस पक्षी का प्रजनन काल जनवरी से जुलाई तक चल सकता है। अमूमन यह ४ से ६ अण्डे देते हैं लेकिन किसी-किसी घोंसले में ११ अण्डे भी पाये गये हैं। घोंसला सुविधा के अनुसार ज़मीन में बनाया जाता है। कहीं पर ज़मीन खोदकर सिर्फ़ गड्ढा कर दिया जाता है व अन्य स्थानों में गड्ढे को पत्तियों या घास से अस्तर लगा दिया जाता है।[३]

आकार

नर की लंबाई २५ से २८.२ इंच (६३.५ से ७२ से.मी.) तथा मादा की लंबाई १६.५ से १८.२५ इंच (४२ से ४६ से.मी.) होती है।

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. साँचा:cite book
  2. साँचा:cite book
  3. साँचा:cite book
  4. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; iucn नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।