गैल गैडट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गैल गैडट
Gal Gadot 2016 lighting corrected.jpg
2019
जन्म गैल गैडट
30 April 1985 (1985-04-30) (आयु 39)
पेटह टिकवा, इसरायल[१]
व्यवसाय साँचा:flatlist
कार्यकाल 2004–वर्तमान
जीवनसाथी साँचा:marriage
बच्चे 2
वेबसाइट
galgadot.com

गैल गैडट[२] (हिब्रू: גל גדות‎; साँचा:IPA-he;[३][४] जन्म ३० अप्रैल, १९८५)[५] एक इज़रायली अभिनेत्री, मॉडल और फ़िल्म निर्माता हैं। गैडट को मुख्य रूप से डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की फिल्मों में 'वंडर वूमन' तथा फ़ास्ट एंड फ्यूरियस श्रृंखला की फिल्मों में गिसेल यशर के किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

गैडट इज़राइल मेंं पैदा हुईं और पली बढ़ीं। १८ साल की उम्र में उन्हें मिस इज़राइल २००४ का ताज पहनाया गया था। इसके बाद उन्होंने इज़रायली सुरक्षा बल मेंं दो साल तक सैनिक के रूप में अपनी सेवाएं दीं जहाँ पर वो एक कॉम्बैट ट्रेनर थीं। अभिनय और  मॉडलिंग मेंं जाने से पहले उन्होंने आई.डी.सी.हेर्टसेलिया (अंग्रेज़ी- IDC Herzliya) कॉलेज से अपनी शिक्षा आरंभ की।

प्रारंभिक जीवन

गैडट का जन्म इज़राइल के Petah Tikva में हुआ था और वो इसके पडो़सी शहर Rosh HaAyin में पली बढीं। हिब्रू में उनके नाम का मतलब "लहर" है और उपनाम का अर्थ है "नदी के किनारे"। उनकी माँ (वेइस), एक शिक्षक, और उनके पिता माइकल, एक इंजीनियर हैं। उनके दोनों माता पिता इज़राइल में ही पैदा हुए और उन्होंंने अपना उपनाम "Greenstein" से "हिब्रू" में परिवर्तित कर लिया। उनके नाना-नानी होलोकौस्ट उत्तरजीवी थे। उनके वंशज पोलिश यहूदी, ऑस्ट्रिया-यहूदी, जर्मन-यहूदी, और चेक-यहूदी थे। हाई स्कूल में उनका प्रमुख विषय जीव विज्ञान था। वह कहती हैं कि उनके कद की वजह से वे बास्केटबॉल में अच्छी थीं। एक किशोरी के रूप में, उनकी पहली नौकरी बर्गर किंग में  बच्चोंं की देखभाल करना था। वयस्क होकर उन्होंने IDC Herzliya कॉलेज में कानून और दो बार राजनीति विज्ञान की शिक्षा आरंभ की। [६]

सैन्य सेवा

२० साल की आयु में, गैडट ने एक भर्ती सैनिक के रूप में इज़रायली सुरक्षा बल मेंं कॉम्बैट ट्रेनर रहते हुए दो वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की। सेना मेंं अपने बिताये हुए समय के बारे में वो कहती हैं, " आप दो या तीन साल दीजिए, और यह आप के बारे में नहीं है। आप अनुशासन और आदर सीखते हैं।" गैडट कहती हैं कि उनकी पृष्ठभूमि ने उन्हें Fast & Furious मेंं Gisele का रोल दिलाने में उनकी मदद की। "मैं सोचती हूँ कि असली वजह यह थी कि निर्देशक जस्टिन लिन को यह बहुत पसंद आया कि मैं सेना में रह चुकी थी, और वे मेरी हथियारों के बारे में जानकारी का लाभ उठाना चाहते थे।"[७][८] 

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. Wilson, Simone (4 December 2013)।
  8. Berger, Elia (8 June 2014), Israel's Gal Gadot and Odeya Rush get noticed as Hollywood's newest leading ladies स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, The Jerusalem Post