जेनिफ़र लॉरेंस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
जेनिफ़र लॉरेंस
Jennifer Lawrence VF.jpg
वैनिटी फ़ेयर सीक्रेट टैलेंट में जेनिफ़र लॉरेंस
जन्म जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस
साँचा:birth date and age
लुइसविल, अमेरिका
राष्ट्रीयता अमेरिकी
व्यवसाय अभिनेत्री
जीवनसाथी साँचा:marriage
साथी निकोलस हॉल्ट (2010-2014)
डैरेन एरोनोफ्सकी (2016-2017)
हस्ताक्षर
Jenniferlawrencesignature.svg
वेबसाइट
jenniferslawrence.com

जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं।[१] २०१५ एवं २०१६ में ये विश्व की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री थीं।[२]

आरंभिक जीवन

जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस का जन्म १५ अगस्त १९९० को लुइसविल, यू॰ एस॰ ए॰ में हुआ था।[३] इन्होंने १४ वर्ष की आयु में रंगमंच पर अभिनय करना आरंभ कर दिया था।[३]

अभिनय

जेनिफ़र ने २०१२ में हाउस एट द एंड ऑफ़ द स्ट्रीट नामक एक डरावनी फ़िल्म में एलिसा नामक लड़की की भूमिका निभाई जो एक नए घर में रहने आती है और कई डरावनी घटनाओं के बाद घर को छोड़ देती है।[४] लॉरेंस ने उस ही वर्ष सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक फ़िल्म की थी जिसके लिए इन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता।[५] वर्ष २०१६ में लॉरेंस ने पैसेंजर्स नामक एक रोमांटिक साइंस-फिक्शन फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।[६] इन्होंने २०१८ में थ्रिलर फ़िल्म रेड स्पैरो की।[७]

व्यक्तिगत जीवन

२०१४ में जेनिफ़र लॉरेंस और कई दूसरी महिला हस्तियों की दर्जनों नग्न तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर फ़ाश कर दी गयी थीं।[८] इन्होंने कहा कि इन्हें ऐसा लग रहा था मानो इनका सामूहिक बलात्कार हो रहा है। जेनिफ़र ने एक पत्रिका को बताया था कि यह लीक एक 'यौन अपराध' और 'यौन हिंसा' है। इन्होंने कहा कि अन्य पीड़िताओं के विपरीत, ये एप्पल इंक॰ पर मुक़द्दमा नहीं करेंगी।[९]

२०१८ में अमेरिकी फ़िल्म निर्माता और सिद्ध यौन अपराधी हार्वे वीनस्टीन के मुक़द्दमे के दौरान उनकी एक पीड़िता ने बताया कि हार्वे ने जेनिफ़र के साथ सोने का दावा किया था जिसके कारण ये आज एक सफल ऑस्कर विजयी अभिनेत्री हैं। लेकिन, लॉरेंस ने शीघ्र ही अपना एक बयान जारी कर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की बात का खंडन किया।

२०१८ में लॉरेंस ने एक आर्ट गैलरी निर्देशक कुक मैरोने को डेट करना आरंभ किया। दोनों ने फ़रवरी २०१९ में मँगनी की और उस ही वर्ष अक्टूबर में विवाह भी कर लिया।[१०]

फ़िल्में

साल फ़िल्म किरदार विधा
२०१२ हाउस एट द एंड ऑफ़ द स्ट्रीट एलिसा
सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक
२०१६ पैसेंजर्स
२०१८ रेड स्पैरो

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:sister