hiwiki:WikiProject Medicine/Translation task force/RTT/Simple Birth control

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:Infobox interventions

साँचा:Infobox interventions

जन्म नियंत्रण, जो गर्भनिरोध और प्रजनन नियंत्रण के रूप में भी जाने जाते हैं, गर्भावस्था से बचने के लिए प्रयुक्त तरीकें या उपकरणें हैं।[१] जन्म नियंत्रण की योजना बनाना, उपलब्ध कराना, और उपयोग करना परिवार नियोजन कहलाता है।[२][३] प्राचीन काल से गर्भनिरोधक विधियों का उपयोग किया गया है, परन्तु प्रभावी और सुरक्षित विधियाँ केवल 20वीं सदी में उपलब्ध हुई हैं।[४] कुछ संस्कृतियों ने गर्भनिरोध तक पहुँच को सीमित कर दिया या नकार दिया क्योंकि वे इसे नैतिक, धार्मिक, या राजनीतिक रूप से अवांछनीय मानते हैं।[४]

बंध्याकरण पुरुषों में पुरुष बंध्याकरण और महिलाओं में ट्यूबल बंधन अंतर्गर्भाशयी उपकरणें (IUDs), और समाविष्टि योग्य जन्म नियंत्रणके द्वारा जन्म नियंत्रण सबसे प्रभावी तरीके हैं। इसके आगे कई तरह के हार्मोन आधारित विधियों के साथ साथ मौखिक गोलियां, पैच, योनि रिंग, और इंजेक्शनें शामिल हैं। कम प्रभावी तरीकों में भौतिक अवरोध जैसे कि कंडोम, डायाफ्रामें और जन्म नियंत्रण स्पन्ज और प्रजनन क्षमता जागरूकता विधियाँ शामिल हैं। सब से कम प्रभावी तरीकों में शुक्राणुनाशक और [[निकासी पद्धति|, स्खलन से पहल नर द्वारा निकासी]] है। हालाँकि बंध्याकरण बहुत प्रभावी है, यह आमतौर पर प्रतिवर्ती नहीं है; अन्य सभी विधियाँ, उपयोग रोक देने के तुरंत बाद प्रतिवर्ती होती हैं।[५] सुरक्षित यौन संबंध, जैसे पुरुष या महिला कंडोमों, के उपयोग द्वारा भी यौन संचरित संक्रमणों से बचने में मदद मिल सकती है।[६][७] आपातकालीन जन्म नियंत्रण से असुरक्षित संभोग के कुछ दिनों बाद गर्भावस्था से बचा सकता है।[८] कुछ लोग यौन संबंध नहीं बनाना जन्म नियंत्रण का रूप मानते है, लेकिन बिना जन्म नियंत्रण शिक्षा के यदि केवल-यौन संयम शिक्षा दी जाए तो अनुपालन नहीं करने के कारण किशोरावस्था में गर्भधारण बढ़ सकता हैं।[९][१०]

किशोरों में, गर्भधारण के खराब परिणामों का सब से अधिक जोखिम होता है। व्यापक यौन शिक्षा और जन्म नियंत्रण तक पहुंच के कारण इस आयु वर्ग में अवांछित गर्भधारण की दर में कमी आई है।[११][१२] हालांकि युवाओं द्वारा सभी गर्भनिरोधकों का उपयोग किया जा सकता है, [१३] लंबे समय तक काम करने वाले प्रतिवर्ती जन्म नियंत्रण जैसे कि समाविष्टि, IUD, या योनि के छल्ले किशोर गर्भावस्था की दर को कम करने में विशेष रूप से मददगार हैं।[१२] एक बच्चे की प्रसव के बाद, एक महिला जो विशेष रूप से स्तनपान नहीं करा रही है वह कम से कम चार से छह सप्ताह के बाद फिर से गर्भवती हो सकती है। गर्भनिरोधक के कुछ तरीके जन्म के तुरंत बाद शुरू किए जा सकते हैं, जबकि अन्य में छह महीने तक देरी की आवश्यकता होती है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं में, संयुक्त मौखिक गर्भनिरोधक गोलियों के अलावा केवल-प्रोजेस्टिन तरीकों को प्राथमिकता दी जाती है। रजोनिवृत्ति तक पहुंचने वाली महिलाओं में, यह अनुशंसा की जाती है कि पिछली मासिकधर्मी समय के एक साल बाद तक जन्म नियंत्रण जारी रखा जाए।[१३]

विकासशील देशों में लगभग 222 मिलियन महिलाएँ गर्भवती होने से बचने के लिए आधुनिक जन्म नियंत्रण पद्धति का उपयोग नहीं कर रही हैं।[१४][१५] विकासशील देशों में जन्म नियंत्रण उपयोग से गर्भावस्था]] के दौरान या उसके आस पास के समय में [[मातृ मृत्यु| मृत्युओं की संख्या में 40% (2008 में लगभग 270,000 मौतों को रोका गया) तक कमी आई है, और 70% तक रोका जा सकता है यदि जन्म नियंत्रण की पूरी मांग को पूरा किया गया होता।[१६][१७] गर्भधारण के बीच का समय बढ़ाकर, जन्म नियंत्रण वयस्क महिलाओं के प्रसव परिणाम और उनके बच्चों के उत्तरजीविता में सुधार कर सकता है।[१६] विकासशील देशों में महिलाओं की कमाई,संपत्ति , वजन, और उनके बच्चों की स्कूली शिक्षा और स्वास्थ्य सभी में जन्म नियंत्रण तक बेहतर पहुँच के कारण सुधार आया है।[१८] जन्म नियंत्रण से आर्थिक वृद्धि बढ़ जाती है क्योंकि कम निर्भर बच्चों की संख्या कम हो जाती है, अधिक महिलाएं कार्यबल में भाग लेती हैं, और दुर्लभ संसाधनों का कम उपयोग होता है।[१८][१९]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite book
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite book
  5. साँचा:cite book
  6. साँचा:cite journal
  7. साँचा:cite journal
  8. साँचा:cite journal
  9. साँचा:cite journal
  10. साँचा:cite journal
  11. Black, A. Y.; Fleming, N. A.; Rome, E. S. (2012). "Pregnancy in adolescents". Adolescent medicine: state of the art reviews. 23 (1): 123–138, xi. PMID 22764559.
  12. साँचा:cite journal
  13. साँचा:cite book
  14. साँचा:cite web
  15. साँचा:cite journal
  16. साँचा:cite journal
  17. साँचा:cite journal
  18. साँचा:cite journal
  19. साँचा:cite journal