hiwiki:हस्ताक्षर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:ombox विकिपीडिया के वार्ता पन्नों पर अपने संदेश के नीचे हस्ताक्षर करें। ऐसा केवल वार्ता पन्नों पर ही करें, लेखों के पन्नों पर न करें। ऐसा करने से संवाद में आसानी होती है और हर संदेश के लेखक को पहचानने में मदद मिलती है। मिलकर सम्पादन करने के लिए संवाद बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे पढ़ने वालों को लेख का आरूप और प्रगति समझने में आसानी होती है।

हस्ताक्षर कैसे करें

  1. अपने संदेश के बाद चार टिल्ड के चिह्न (~) डाल दें, इस तरह: ~~~~
  2. सम्पादन पन्ने पर औज़ार-पट्टी पर हस्ताक्षर चित्र (Insert-signature.png) पर क्लिक करने पर भी चार टिल्ड संदेश में जुड़ जाएंगे।

बदलाव संजोने पर आपका हस्ताक्षर पन्ने पर दिखेगा, और साथ ही समय भी। ऊपर के दोनों तरीकों से एक-सा हस्ताक्षर जुड़ेगा।

तीन टिल्ड (~~~) डालने पर केवल आपका हस्ताक्षर (बिना समय) और पाँच टिल्ड (~~~~~) डालने पर केवल समय (बिना हस्ताक्षर) जुड़ेगा।

विकिमार्कप कोड प्रदर्शित
~~~~
[[सदस्य:उदाहरण|उदाहरण]] ०३:१४, जनवरी २४ २०२६ (UTC) उदाहरण ०३:१४, जनवरी २४ २०२६ (UTC)
~~~
[[सदस्य:उदाहरण|उदाहरण]] उदाहरण
~~~~~
०३:१४, जनवरी २४ २०२६ (UTC) ०३:१४, जनवरी २४ २०२६ (UTC)

ध्यान रखें कि यदि आपने लॉग-इन नहीं कर रखा है, तो भी आपका हस्ताक्षर दिखेगा, लेकिन आपके नाम की जगह अब आपका आई॰पी पता दिखेगा।

हस्ताक्षर कैसे बदलें

आप अपने हस्ताक्षर को बदल सकते हैं। ऐसा करने के लिए "पसंद" पर जाएँ और "आपका उपनाम (दस्तखत/सही के लिये)" को सम्पादित करें। आप इस खाने में विकिमार्कप और कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, रंग बदलने के लिए, हिन्दी में नाम लिखने के लिए या अन्य भीतरी कड़ियाँ डालने के लिए (हस्ताक्षर में बाहरी कड़ियाँ डालना मना है)।

अहस्ताक्षरित संदेशों का क्या करें

यदि किसी वार्ता पन्ने पर आपको हस्ताक्षर-रहित संदेश दिखता है, तो कृपया साँचा:tl साँचे का प्रयोग करें और उस सदस्य का हस्ताक्षर जोड़ दें ताकि आगे चर्चा में आसानी हो। इस साँचे का प्रयोग ऐसे करें:

विकिमार्कप कोड प्रदर्शित
{{अहस्ताक्षरित|सदस्य नाम या आई पी}} {{अहस्ताक्षरित|उदाहरण}} — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -उदाहरण (वार्तायोगदान)
{{अहस्ताक्षरित|सदस्य नाम या आई पी|तारीख}} {{अहस्ताक्षरित|उदाहरण|23:59, 1 April, 2006 (UTC)}} — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -उदाहरण (वार्तायोगदान) 23:59, 1 April, 2006 (UTC)

नए सदस्यों को ध्यान दिलाते रहें कि वार्ता पन्नों पर हस्ताक्षर करना चाहिए। इसके लिए इस साँचे का प्रयोग करें: साँचा:tl

इन्हें भी देखें