2016 न्यूज़ीलैंड भूकंप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
तेआरोआ झटकों का मानचित्र[१]

न्‍यूजीलैंड में स्थानीय समय के अनुसार २ सितम्बर २०१६ (शुक्रवार) को भूकंप के तेज झटके आये थे। इस भूकंप को २०१६ ते आरोहा भूकंप भी कहा जाता है। इस भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। इसका केन्द्र गिसबोर्न के 105 मील (169 किलोमीटर उत्तर-पूर्व) में था और इसकी गहराई जमीन से 19.1 मील (30 किलोमीटर) नीचे था।[२] भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप आने के करीब 90 मिनट बाद 30 सेंटीमीटर्स की लहर पैदा हुई, जिसे देखते हुए यह चेतावनी जारी की गई है।[३]

भूकंप

स्थानीय समय अनुसार गुरुवार को पहले 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। उसके बाद शुक्रवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केन्द्र न्यूज़ीलैंड के गिस्बोर्न शहर के 105 मील (169 किलोमीटर उत्तर-पूर्व) में था। इसके बाद सुनामी का खतरा देखते हुए गिस्बोर्न के तटीय क्षेत्रों को खाली करवा लिया गया।[४]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite news
  3. साँचा:cite news
  4. साँचा:cite news

बाहरी कड़ियाँ