२००८ सिचुआन भूकंप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:2008 Sichuan earthquake extent.svg
भूकंप का केन्द्र व प्रभावित क्षेत्र दर्षाता मानचित्र

सिचुआन 2008 भूकंप 14:28:04.1 CST (06:28:04.1 UTC), 12 मई 2008, पर आया एक भूकंप है, वेन्चुआन प्रान्त (चीनी : 汶川县 ; पिन्यिन : Wènchuān Xiàn) इसका केन्द्र था, चीनी भूवैज्ञानिकों के अनुसार इसकी तीव्रता ७.८ रेक्टर थी, व संयुक्त राज्य अमेरिका भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार ७.९ थी। यह भूकंप 90 किलोमीटर (55 मील) के क्षेत्र में था। उत्तर पश्चिम में चेंग्दू, सिचुआन की राजधानी, में भूकंप महसूस किया गया दूर बीजिंग और शंघाई में, जहां दफ्तर की इमारतों को कंपन महसूस हुआ। यह भूकंप पाकिस्तान,थाईलैंडवियतनाम में भी महसूस किया गया।

राज्य के सरकारी आंकड़ों ने पुष्टि की है कि 13042 मृत और 24549 घायल हुए हैं। इन आंकड़ों में तेजी से वृद्धि की संभावना है, यह १९७६ के तांगशान भूकंप, जिसने लगभग 250000 लोग मारे थे, के बाद सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाला भूकंप है।