हेमचंद यादव विश्वविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय

स्थापित२०१५
प्रकार:सार्वजनिक
कुलपति:डॉ. अरुणा पल्टा
अवस्थिति:दुर्ग, छत्तीसगढ़, भारत
जालपृष्ठ:हेमचंद यादव विश्वविद्यालय

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, पूर्ववर्ती दुर्ग विश्वविद्यालय भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिला में स्थित विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना २४ अप्रैल २०१५ को जारी अधिसूचना के साथ की गई है। विश्वविद्यालय के कार्यक्षेत्र में पांच जिलों- दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव और कबीरधाम के ५० सरकारी और ६८ गैर सरकारी महाविद्यालय शामिल किए गए हैं।[१][२] [३]

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम १९७३ (क्रमांक २२, सन् १९७३) की धारा १३ की उपधारा (१) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल व कुलाधिपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने १२ सितंबर २०१९ को आदेश जारी कर शासकीय राधाबाई नवीन कन्या महाविद्यालय, रायपुर की प्राचार्य डॉ. अरुणा पल्टा को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।साँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ