हीन ग्रह केन्द्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

हीन ग्रह केन्द्र (Minor Planet Center या MPC) अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अंतर्गत काम करने वाली एक संस्था है जिसका काम विश्व-स्तर पर हीन ग्रह, क्षुद्रग्रह और धूमकेतुओं से सम्बन्धित जानकारी एकत्रित करके उनकी कक्षाओं का अनुमान लगाना और इस सारी जानकारी को हीन ग्रह परिपत्रों (Minor Planet Circulars) के ज़रिये दुनिया-भर के खगोलशास्त्रियों तक पहुँचाना है। जब किसी नये हीन ग्रह की खोज होती है तो उसका औपचारिक रूप से हीन ग्रह नामांकन (Minor planet designation) भी यही संस्था करती है।[१]

पृथ्वी-समीप वस्तुओं पर नज़र

इस केन्द्र की एक महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी पृथ्वी-समीप वस्तुओं पर नज़र रखना है। यदि कोई नई पृथ्वी-समीप वस्तु किसी खगोलशास्त्री को मिलती है तो वह तुरंत हीन ग्रह केन्द्र को सूचित करता है। फिर हीन ग्रह केन्द्र उसकी कक्षा का अध्ययन करके यह अनुमान लगाता है कि उस वस्तु का पृथ्वी पर आने वाले काल में प्रहार करने का क्या ख़तरा है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. Brian G. Marsden (1980). "The Minor Planet Center स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।" (PDF). Celestial Mechanics 22: 63–71. Bibcode:1980CeMec..22...63M स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. doi:10.1007/BF01228757.